{"_id":"5f6f9d528ebc3e9bb9258ff4","slug":"aligarh-news-akbarabad-news-ali244812445","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजाक में दोस्त पर पेट्रोल छिड़क लगा दी आग, झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजाक में दोस्त पर पेट्रोल छिड़क लगा दी आग, झुलसा
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती आग से झुलसा युवक।
- फोटो : AKBARABAD
मकस्बा के मुख्य बाजार स्थित राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के सामने बैठकर दो दोस्तों को मजाक करना भारी पड़ गया। मजाक करते हुए एक दोस्त ने दूसरे दोस्त पर पेट्रोल छिड़क कर माचिस की तीली दिखा दी। आग लगने से युवक का शरीर बुरी तरह झुलस गया। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। उसके बाद युवक को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भेजा। परिजनों ने दो दोस्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
कस्बा अकराबाद निवासी पवन कुमार (21) पुत्र राजू सिंह ट्रक चालक है। उसका दोस्त आकाश (20) पुत्र हरिओम उसी ट्रक पर हेल्पर है। दोनों में गहरी दोस्ती है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शनिवार सुबह करीब नौ बजे पवन और आकाश सहकारी समिति के निकट एक चाय की टपरी पर बैठकर हंसी मजाक कर रहे थे। तभी उनका एक और दोस्त राहुल वहां आ गया। मजाक-मजाक में आकाश ने पवन के ऊपर पेट्रोल छिड़कर कर माचिस की तीली दिखा दी। जिससे पवन के कपड़ों ने आग पकड़ ली।
आग लगते ही पवन चीखने लगा। आग को बुझाने के लिए वह इधर-उधर भागने लगा। चीख पुकार सुन दोनों के परिजनों सहित काफी लोग मौके पर आ गए। पवन के शरीर पर गीला कपड़ा डालकर आग को बुझाया गया, लेकिन तब तक उसका शरीर बुरी तरह झुलस चुका था। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पवन के परिजनों ने आकाश व राहुल पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पवन को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।