{"_id":"623e0073c0989f4c2b2ed556","slug":"aligarh-muslim-university-aligarh-news-ali2878183143","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : कुलपति का कार्यकाल बढ़ने पर एएमयू गेम्स कमेटी में खुशी की लहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : कुलपति का कार्यकाल बढ़ने पर एएमयू गेम्स कमेटी में खुशी की लहर
विज्ञापन
कुलपति प्रो. तारिक मंसूर के कार्यकाल का विस्तार बढ़ने पर मिठाई बांटते गेम्स कमेटी के पदाधिकारी।
- फोटो : CITY OFFICE
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. तारिक मंसूर को एक वर्ष का सेवा विस्तार मिला है। इससे एएमयू गेम्स कमेटी एवं एएमयू जिम्नेजियम में खुशी की लहर दौड़ गई है। क्लब के सदस्यों ने मिष्ठान वितरण कर खुशी का इजहार किया।
एएमयू जिम्नेजियम के वरिष्ठ प्रशिक्षक मजहर उल कमर ने कहा कि प्रो. तारिक मंसूर की व्यायाम एवं खेल के प्रति व्यक्तिगत रुचि के कारण एएमयू जिम्नेजियम ही नहीं, बल्कि गेम्स कमेटी द्वारा संचालित दूसरे खेलों में सुविधाओं का विकास हुआ है। इसकी वजह से एएमयू खेलों में ऊंचाइयों की ओर अग्रसर हुआ है। खुशी व्यक्त करने वालों में राकेश चौधरी, खुसरो मारो, अली अकबर, मोहम्मद रिजवान, आजम खान, आमिर खान, सद्दाम हुसैन, इंशाद अली, मोहम्मद सादिम, खालिद प्रमुख हैं।
दशकों से एएमयू से जुड़े हुए हैं प्रो. तारिक मंसूर
एएमयू कुलपति प्रो. तारिक मंसूर दशकों से एएमयू से जुड़े हुए हैं। वह यहां के छात्र रह चुके हैं। जेएन मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस एवं एमएस की है। जेएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य एवं एएमयू गेम्स कमेटी के सचिव रह चुके हैं। भाजपा एवं राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के नेताओं से भी उनके मधुर संबंध हैं।