फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Municipal Corporation removed encroachment from Etah Chungi to Baner Cut

अलीगढ़ : एटा चुंगी से बौनेर कट तक नगर निगम ने हटाया अतिक्रमण

Sun, 29 Aug 2021 01:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Municipal Corporation removed encroachment from Etah Chungi to Baner Cut
नगर आयुक्त गौरांग राठी के निर्देश पर शनिवार को एटा चुंगी से लेकर बौनेर कट बाईपास तक नगर निगम ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की है। इस दौरान 50 खोखे-20 बिल्डिंग मैटेरियल विक्रेताओं के सामान को हटाने के साथ अवैध होर्डिंग और पोस्टर हटाए गए हैं। साथ ही 30 हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला गया है।
विज्ञापन

सहायक नगर आयुक्त ठाकुर प्रसाद, सहायक अभियंता अतर सिंह, सिब्ते हैदर, अवर अभियंता संजय कुमार, अंबरीश वर्मा और प्रवर्तन दल के नेतृत्व वाली दो टीमों ने एटा चुंगी चौराहे से सिधौंली रोड होते हुए बौनेर कट तक सड़क के दोनों तरफ रखे सभी बिल्डिंग मैटेरियल वालों पर कार्रवाई कर 30 हजार रुपये का जुर्माना बसूला है।
विज्ञापन

इस दौरान 50 अवैध होर्डिंग पोस्टर को जब्त कर लिया गया। अभियान के दौरान दोनों तरफ से लगभग 50 अवैध खोखे भी हटवाए गए हैं। अवैध निर्माण कर बिल्डिंग मटेरियल की बिक्री करने वाले कई लोगों के अस्थायी अतिक्रमण को भी ध्वस्त किया गया है। नगर आयुक्त गौरांग राठी में कहा कि अपने-अपने अतिक्रमण को स्वयं हटा लें। नहीं तो नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत बलपूर्वक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed