{"_id":"6330a40b01717455d92ddc3b","slug":"aligarh-mother-s-court-will-be-decorated-there-will-be-cheers-everywhere-city-office-news-ali301209243","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : मां का सजेगा दरबार, हर ओर होगी जय-जयकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : मां का सजेगा दरबार, हर ओर होगी जय-जयकार
सार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़सोमवार से शारदीय नवरात्र शुरू हो रहे हैं।मंदिरों के बाहर लगी पूजा सामग्री की दुकानें खूबसूरत ढंग से सजाई गईं।नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधिवत पूजा पाठ करने का विधान है।
विज्ञापन
अलीगढ़ : नौरंगाबाद नौदेवी मंदिर में नवरात्रि को लेकर सजीं नौ देवियां। संवाद
- फोटो : CITY OFFICE
विस्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
सोमवार से शारदीय नवरात्र शुरू हो रहे हैं। इसको लेकर भक्तों ने विशेष तैयारी की है। दिनभर बाजारों में लोगों ने पूजा-अर्चना संबंधी सामग्री की खरीदारी की। पूजा सामग्री की दुकानों पर शाम तक ग्राहकों की भीड़ रही। इन दुकानों पर धूप, अगरबत्ती, आरती-पूजा थाल, घट एवं हवन कुंड की बिक्री हुई। माता की पोशाकों की मांग भी खूब रही। देर रात तक शहर के प्रमुख मंदिरों में सजावट हुई। माता रानी की चौकियां भी खरीदी गईं। वहीं, पूजा के सामान की कीमतें भी आसमान छूती नजर आईं।
नवरात्र के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा होगी। शहर के नौ देवी मंदिर, चामुंडा देवी मंदिर, श्री वार्ष्णेय मंदिर समेत सभी प्रमुख देवी मंदिरों में साफ-सफाई की गई। मंदिरों को चमकाने का काम लगभग पूरा हो गया है। मंदिरों के बाहर लगी पूजा सामग्री की दुकानें खूबसूरत ढंग से सजाई गईं। रंग-बिरंगी चुनरी व अन्य सजावट के सामान भक्तों को आकर्षित कर रहे हैं।
शहर के प्रमुख बाजारों माता रानी की रंग-बिरंगी मूर्तियों की दुकानें सजकर तैयार हैं। यहां 50 रुपये की कीमत से लेकर पांच हजार रुपये तक की माता की छोटी-बड़ी आकर्षक मूर्तियां मिल रही हैं। पुलिस- प्रशासन ने भी मंदिरों में सुरक्षा के भी बंदोबस्त किए हैं। मंदिरों पर महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती के साथ ही सादा वर्दी में अलग से पुलिस बल तैनात रहेगा। संवाद
विज्ञापन
बन रहा खास संयोग
ज्योतिषाचार्य पंडित हृदय रंजन शर्मा के अनुसार, आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि के साथ शारदीय नवरात्र आरंभ हो रहे हैं। नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधिवत पूजा पाठ करने का विधान है। हिंदू धर्म में नवरात्र का काफी अधिक महत्व है। नवरात्र के पहले दिन मां दुर्गा की प्रतिमा के साथ कलश स्थापना की जाती है। शारदीय नवरात्र सोमवार को पड़ने के साथ-साथ शुक्ल और ब्रह्म योग बन रहा है। इस शुभ योग में मां दुर्गा और उनके नौ स्वरूपों की पूजा करने से कई गुना अधिक फलों की प्राप्ति होगी। हर साल नवरात्र के दिन मां दुर्गा अलग-अलग वाहनों में सवार होकर धरती में पधारती हैं। इस बार माता रानी हाथी में सवार होकर आ रही है। इस वाहन से आना शुभ माना जाता है। हाथी की सवारी का मतलब है कि अधिक वर्षा होना। पृथ्वी में हर जगह हरियाली और खुशहाली होगी। मां दुर्गा के पहले स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा की जाएगी। इसके साथ ही घट स्थापना का भी विधान है।
फलों की कीमतें छूने लगीं आसमान
बाजार में नवरात्र पर फलाहार से जुड़ी सामग्री, फलों एवं सब्जियों की कीमतें आसमान छूने लगी हैं। कुट्टू आटा, खोवा की कीमतें आम दिनों की अपेक्षा काफी बढ़ गई हैं। दुकानदारों ने मौके का फायदा उठाते हुए इनकी कीमतों में इजाफा कर दिया है। श्रद्धालुओं ने अपने बजट के अनुसार ही बाजारों में पहुंचकर खरीदारी की।