फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh-Mathura road construction

Good News: अलीगढ़-मथुरा मार्ग 110 करोड़ से बनेगा, जनवरी से शुरू होगा निर्माण, जल्द मिलेगा बजट

Sat, 08 Nov 2025 05:27 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 08 Nov 2025 05:27 PM IST
सार

लोक निर्माण विभाग के निर्माण खंड द्वारा जुलाई माह में अलीगढ़-मथुरा मार्ग के चौड़ीकरण के लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया था। शासन की व्यय वित्त समिति ने इसे मंजूरी दे दी।

विज्ञापन
Aligarh-Mathura road construction
हाईवे - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

जनवरी माह से अलीगढ़-मथुरा स्टेट हाईवे के चौड़ीकरण का काम शुरू होगा। अभी तक यह मार्ग सात मीटर चौड़ा है जिसे बढ़ाकर दस मीटर किया जाना है। व्यय वित्त समिति से मंजूरी मिल चुकी है। शासन स्तर से बजट भी जल्द ही जारी होगा। इस पर 110 करोड़ की लागत आएगी। इस मार्ग के चौड़ा होने से मथुरा का सफर आसान हो जाएगा।

विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग के निर्माण खंड द्वारा जुलाई माह में अलीगढ़-मथुरा मार्ग के चौड़ीकरण के लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया था। शासन की व्यय वित्त समिति ने इसे मंजूरी दे दी। अलीगढ़ से राया तक तैयार होने वाला यह तीस किलोमीटर लंबा मार्ग अभी तक सात मीटर चौड़ा है। अगर यहां कोई वाहन खराब हो जाए तो जाम लग जाता है। बरसात के बाद से तो यह मार्ग पूरी तरह से जर्जर हो चुका है। लेकिन जल्द ही इस मार्ग की दशा सुधर जाएगी। जनवरी से काम शुरू करने का दावा किया जा रहा है।
विज्ञापन


परियोजना में ड्रेनेज सिस्टम को मजबूत करने, सुरक्षा बैरियर लगाने और अन्य आवश्यक सुविधाओं पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। यह स्टेट हाईवे शहर को मथुरा और आगे दिल्ली-एनसीआर से जोड़ता है। इसके चौड़ीकरण से यात्रियों को न केवल सुगमता मिलेगी, बल्कि यातायात जाम और दुर्घटनाओं में भी कमी आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह स्टेट हाईवे अलीगढ़ के लिए जीवनरेखा की तरह है। संकरी सड़क के कारण भारी वाहनों का आवागमन कठिन हो गया है। पर्यटकों और तीर्थ यात्रियों के लिए मथुरा-वृंदावन की यात्रा सरल होगी। जल्द ही शासनादेश जारी होगा। इसके बाद टेंडर प्रक्रिया पूरी कर निर्माण शुरू कराया जाएगा।-संजीव पुष्कर, एक्सईएन, निर्माण खंड, लोक निर्माण विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed