{"_id":"5e9c9e5f8ebc3e77b6386168","slug":"aligarh-mandal-is-doing-well-in-second-phase-of-lockdown-relaxation-may-be-given-city-office-news-ali23174523","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉक डाउन के द्वितीय चरण में अलीगढ़ मंडल की स्थिति संतोष जनक, मिल सकती है राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉक डाउन के द्वितीय चरण में अलीगढ़ मंडल की स्थिति संतोष जनक, मिल सकती है राहत
विज्ञापन
रामघाट रोड़ पर लॉक डाउन के दौरान पसरा सन्नाटा।
- फोटो : CITY OFFICE
आज 20 अप्रैल है। केंद्र सरकार ने इसी दिन से लॉकडाउन-2 में कुछ छूट देने का वादा किया है। ये छूट राज्य सरकार स्थानीय जिले की कोरोना स्थिति की समीक्षा के बाद देगी। उत्तर प्रदेश शासन के गृह गोपन विभाग के अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी ने इस संबंध में शनिवार शाम को पत्र जारी किया था। जिसमें अलीगढ़ मंडल के अलीगढ़, हाथरस, एटा और कासगंज की स्थिति संतोषजनक बताई गई है।
रविवार शाम को ऑनलाइन समीक्षा करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने डीएम चंद्रभूषण सिंह से जिले का पूरा हाल जाना। कोरोना से बचाव के अब तक के उपाय जाने, आगे की योजना पूछी। डीएम ने उनको विस्तार से सब कुछ बताया। कहा कि जिले में एक जमाती कोरोना संक्रमित था लेकिन बाद की रिपोर्ट में वह निगेटिव मिला है। अब जिला कोरोना मुक्त है। इस पर सीएम योगी ने कहा कि आप 20 अप्रैल से जो छूट देना चाहते हैं, वो खुद ही तय कर लें। किसी भी हाल में कोरोना का नया मरीज या संक्रमण बढ़ना नहीं चाहिए। वीडियो कांफ्रेंसिंग के बाद डीएम ने कहा है 20 अप्रैल से नियमानुसार कुछ काम चालू करा दिए जाएंगे। सोमवार की समीक्षा बैठक के बाद तय होगा कि मंगलवार से और क्या रियायतें दी जा सकती है।
डीएम ने स्पष्ट किया कि लॉकडाउन में अभी जिले, तहसील, कस्बों और गांवों की सीमाएं सील रहेंगी। शहर में जोन व्यवस्था और ऑड-ईवन व्यवस्था जारी रहेगी। अनावश्यक रूप से लोगों को आने-जाने नहीं दिया जाएगा। लोग सुबह के छह से दस बजे तक ही अपने जरूरी काम कर सकेंगे। आवश्यक खानपान की दुकानें इसी वक्त में खुलेंगी। मेडिकल स्टोर और अस्पताल पूरे दिन खुलेंगे। एक सप्ताह तक इस पैटर्न पर सब कुछ चलेगा। इसमें ज्यादा फेरबदल नहीं होगा। बाहर जाने की अनुमति किसी को नहीं होगी। बाहर से आने की मंजूरी भी किसी को नहीं होगी। गौर हो कि सीएम ने ये भी कहा है कि 20 अप्रैल से मिलने वाली छूट के दौरान अगर किसी जिले में कोरोना का नया मरीज मिला या संक्रमण फैला तो इसकी जिम्मेदारी भी संबंधित जिला प्रशासन की होगी। इसीलिए भी जिला प्रशासन ज्यादा ढील नहीं देने के मूड में नहीं है।
विज्ञापन
ये काम धंधे शुरू हो जाएंगे
देहात में खेती और फूड प्रोडक्ट, मेडिसिन, सीमेंट, तालानगरी के उद्योग, कंपनियां, अनुमति लेने वाले ताला और हार्डवेयर कारोबार, एक्सपोर्ट यूनिट, बड़े निर्माण कार्य भारत सरकार की गाइड लाइन के अनुसार संचालित किए जा सकेंगे। काम कराने वालों को 50 प्रतिशत कर्मचारी को बुलाना है। कर्मचारियों को लाने और उनको भेजने की व्यवस्था स्वयं कारखानेदार को करनी होगी। कारखानों में सैनिटाइजिंग, मास्क, सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखना होगा।
बाक्स---
ये कार्य आज से गति पकडे़ंगे
- अलीगढ़ पलवल हाईवे
- अलीगढ़ कानपुर हाईवे
- धनीपुर हवाई पट्टी विस्तार योजना
- सड़क निर्माण के जरूरी कार्य
- किसानों के गेहूं कटाई और बेचने का काम
- किसानों के खेती संबंधी सभी बेहद जरूरी काम
- खाद, बीज, कृषि यंत्र की दुकानें
- आनलाइन आर्डर वाले रेस्टोरेंट और कंपनियां
- प्लंबर, इलेक्ट्रिक मिस्त्री पास से काम कर सकेंगे
- पूर्व की छूट यथावत वैसे ही जारी रहेगी
- ऑड ईवन व्यवस्था और जोन सिस्टम लागू रहेगा
मंगलवार से ये छूट मिल सकती है
-महावीरगंज, छिपेटी और कनवरी गंज थोक बाजार
-ऑटो मोबाइल, मोबाइल, इलेक्ट्रानिक्स के सर्विस सेंटर
-अनुमति लेने वाले तकरीबन 41 फैक्ट्री संचालक, उत्पादन कर सकेंगे
-स्थानीय स्तर पर कुछ अन्य सेवाओं का चालू कराया जा सकता है।