{"_id":"62877bc9db7d422ffe00b18b","slug":"aligarh-man-ill-in-police-custody-died-during-treatment-in-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: छर्रा पुलिस की हिरासत में बीमार हुआ युवक, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: छर्रा पुलिस की हिरासत में बीमार हुआ युवक, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत
Fri, 20 May 2022 05:00 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Fri, 20 May 2022 05:00 PM IST
सार
इस मामले में एसएसपी ने पहले ही इंस्पेक्टर छर्रा सहित कई पुलिसकर्मी लाइन हाजिर किये हैं और मुकदमा भी दर्ज है।
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया।
विस्तार
अलीगढ़ के छर्रा पुलिस की हिरासत में बीमार हुए युवक की शुक्रवार दोपहर मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। बता दें कि 13 तारीख को लूट के मामले में आरोपी राहुल चौधरी को गाजियाबाद से हिरासत में लिया था।
विज्ञापन
पुलिस जब उसे अलीगढ़ ला रही थी तभी रास्ते में उसकी तबीयत बिगड़ गई। इस पर परिवार ने पुलिस कस्टडी में थर्ड डिग्री का आरोप लगाया था। पुलिस ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
इस मामले में एसएसपी ने पहले ही इंस्पेक्टर छर्रा सहित कई पुलिसकर्मी लाइन हाजिर किये हैं और मुकदमा भी दर्ज है।