फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Lodhi community mobilized in support of BJP leader Lalji, burnt effigy

अलीगढ़ : भाजपा नेता लालजी के समर्थन में लोधी समाज लामबंद, पुतला फूंका

Sun, 26 Dec 2021 01:36 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Lodhi community mobilized in support of BJP leader Lalji, burnt effigy
सारसौल जीटी रोड़ पर लालजी वर्मा के समर्थन में पुलिस प्रसाशन का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन करते ल? - फोटो : CITY OFFICE
बन्नादेवी थाना क्षेत्र के जीटी रोड सुरक्षा विहार मोड़ पर जमीनी विवाद में ठाकुर व लोधी समाज के दो भाजपा नेता गुटों में फायरिंग की घटना में नया मोड़ आ गया है। इस घटना में लोधी समाज ने शनिवार को भुकरावली में पंचायत कर पुलिस पर भाजपा नेता लालजी वर्मा व उनके परिवार के खिलाफ एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाया।
विज्ञापन

कहा कि यह भाजपा के एक राष्ट्रीय नेता के इशारे व दबाव में हो रहा है। इसका परिणाम आने वाले विधानसभा चुनाव में बरौली सहित जिले भर में देखने को मिलेगा। इस दौरान पुलिस प्रशासन का पुतला भी फूंका गया। हालांकि मौके पर पुलिस अधिकारी भी पहुंच गए। उनके समझाने व उचित आश्वासन पर पंचायत समाप्त हुई। इधर, बिना अनुमति पंचायत व पुतला फूंकने पर देर रात पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन

पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार, लोधी समाज के लोग बड़ी संख्या में सुबह से ही जीटी रोड के गेस्ट हाउस में एकत्रित हुए और आक्रोश निकाला। कहा कि जिले की राजनीति और प्रशासनिक हलके में वर्चस्व रखने वाले भाजपा के राष्ट्रीय नेता के इशारे पर पुलिस द्वारा एकतरफा कार्रवाई की जा रही है। इस दौरान अखिल भारतीय लोधी समाज के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह लोधी ने कहा कि भाजपा नेता लालजी वर्मा लोधी और महेंद्र प्रताप सिंह उर्फ पिंका ठाकुर के बीच जमीनी विवाद था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिंका ठाकुर जबरदस्ती लालजी वर्मा की जमीन पर कब्जा करना चाहते थे। इसी के चलते दो दिन पूर्व पिंका ठाकुर ने लालजी वर्मा पर हमला कर दिया। लालजी वर्मा और पिंका ठाकुर पक्ष में खूनी संघर्ष होने पर पुलिस ने एकतरफा कार्रवाई करते हुए लालजी वर्मा उनके पुत्र पूर्व जिला पंचायत सदस्य नरेंद्र सिंह व घायल राजीव सिंह को जेल भेज दिया।
वहीं, पिंका ठाकुर पक्ष पर कोई कार्रवाई नहीं की। इस मामले में निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। लोधी समाज के नेता मुकेश लोधी ने कहा कि जिला व पुलिस प्रशासन ने जनपद की राजनीति व पुलिस प्रशासन में वर्चस्व रखने वाले भाजपा के वरिष्ठ नेता ठाकुर आरपी सिंह के दबाव में आकर लोधी समाज के निर्दोष लालजी वर्मा पक्ष पर एक तरफा भेदभाव पूर्ण कार्रवाई की है, जबकि पिंका ठाकुर और उनके पक्ष के लोगों का पुराने आपराधिक इतिहास हैं और कई मुकदमे दर्ज हैं।
लालजी वर्मा पक्ष का कोई भी आपराधिक इतिहास नहीं है। फिर भी पुलिस द्वारा इस प्रकार की गई है। अगर पुलिस प्रशासन द्वारा पारदर्शी कार्रवाई नहीं हुई तो आगामी विधानसभा चुनाव में लोधी समाज भाजपा सरकार का विरोध कर सबक सिखाने को मजबूर होगा। सीधे सीधे कहा कि बरौली में भाजपा के ठाकुर प्रत्याशी का विरोध होगा।
जिले में भी न्याय पंचायत स्तर पर लोधी समाज को लामबंद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हालांकि, हमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर पूर्ण विश्वास है कि वह निश्चित ही इस बात का संज्ञान लेंगे और न्याय पूर्ण कार्रवाई कराएंगे। अगर ऐसा नहीं होता है तो लोधी समाज आगे की रणनीति तय करके सड़कों पर उतर कर आंदोलन करने को मजबूर होगा।
इस दौरान पुष्पेंद्र लोधी ने कहा कि पिंका ठाकुर के पास पार्टी में कोई पद नहीं है, जबकि लालजी पदों पर रहे हैं और नरेंद्र वर्तमान में पदाधिकारी हैं। इस दौरान पंचायत समाप्त होने पर पुलिस प्रशासन का पुतला फूंका गया। इस दौरान सीओ द्वितीय मोहसिन खान ने पहुंचकर समझाया कि आपका कदम गलत है। पिंका पक्ष से दो लोग रात में गिरफ्तार कर लिए गए हैं, उन्हें दिन में जेल भेजा गया है। तब जाकर लोग शांत हुए और पंचायत समाप्त कर चले गए।
इस मौके पर महामंत्री महेश लोधी, लालता प्रसाद, इंद्रपाल सिंह एड. लोकेश लोधी, शंकर सिंह, शीशपाल सिंह, अनार सिंह वर्मा, हीरालाल लोधी, रणवीर सिंह नेताजी आदि ने संबोधित किया। संचालन महामंत्री महेश लोधी ने किया। इस अवसर पर शशि राजपूत, पंचम लोधी, डालचंद राजपूत, मुकेश लोधी, मुकेश राजपूत, ललितेश लोधी, भोला लोधी, प्रेमपाल एड, इंजीनियर महेंद्र सिंह, योगेंद्र लोधी, शिवकुमार योगेश बंटी आदि उपस्थित थे।
- बिना अनुमति पंचायत व पुतला फूंकने के मामले में बन्नादेवी में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। पुलिस निष्पक्षता से अपनी कार्रवाई कर रही है। दोनों पक्षों से लोग जेल भेजे गए हैं।
- मोहसिन खान, सीओ द्वितीय
पिंका ठाकुर के दो गनर भेजे गए जेल
पिंका ठाकुर पक्ष से दो गनर शनिवार को पुलिस ने जेल भेज दिए हैं। सीओ द्वितीय मोहसिन खान के अनुसार पिंका के दो गनर लोधा थाना क्षेत्र के भरतपुर के ललित व दीपू उर्फ कुलदीप को शुक्रवार रात ही गिरफ्तार किया गया। इन दोनों को शनिवार को रिमांड मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

सीओ के अनुसार इन दोनों के विषय में सीसीटीवी व कॉल डिटेल से साफ हुआ है कि इन्हें घटना से चंद मिनट पहले ही पिंका ने फोन कर घटनास्थल पर बुलाया था। हालांकि उस समय इनके पास हथियार पिंका के पास वाले थे। फिलहाल, इनसे कोई हथियार बरामद नहीं हुआ है। अब पिंका से ही हथियारों के विषय में जानकारी मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed