फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh invests 2200 crores in mutual funds and stock market

म्यूचुअल फंड और शेयर बाजार में अलीगढ़ का 2200 करोड़ का निवेश

Tue, 10 Nov 2020 12:45 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Tue, 10 Nov 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
Aligarh invests 2200 crores in mutual funds and stock market
सेंटर प्वाइंट स्थित ट्रस्ट लाइन शेयर मार्केट में शेयर देखते लोग। - फोटो : CITY OFFICE

शेयर मार्केट में नौ नवंबर को छोटी दीपावली मन गई। अलीगढ़ के निवेशकों को 50 करोड़ रुपये का शुभ-लाभ हुआ है। अभी दीपावली तक और मुनाफा होने के अच्छे संकेत भी मिल रहे हैं। उत्साहित निवेशक दीपावली के दिन मुहूर्त ट्रेडिंग पर खरीदारी करने की तैयारी करने लगे हैं, जिससे भविष्य के लिए एक बेहतर विकल्प मिल सके। अलीगढ़ में म्यूचुअल फंड बाजार में 1500 करोड़ और शेयर मार्केट में लगभग 800 करोड़ रुपये का निवेश है, जानकारों की राय में अगर केवल दो फीसदी का मुनाफा जोड़ें तो लगभग 50 करोड़ का लाभ हुआ है।

विज्ञापन


वहीं इससे उलट केंद्र सरकार की नवरत्न कंपनियों की हालात खराब है। इनमें से कुछ कंपनियों के आईपीओ आने के बाद भी इनकी हालात में सुधार नहीं हुआ। उलटा इनके शेयर वर्तमान में खासा निचले स्तर पर आ गए हैं। कुछ निवेशक जानकारों की राय में ये इन कंपनियों में निवेश करने का भी सही मौका है, ताकि भविष्य में अच्छी आमदनी हो सकती है बशर्ते इनको दीर्घकालिक अवधि के लिए लिया जाए।
विज्ञापन


1500 करोड़ का म्यूचुअल फंड बाजार
1-दस वर्ष के सफर में अलीगढ़ में म्यूचुअल फंड का बाजार 130 से 1500 करोड़ रुपये में पहुंच गया है। ये आंकड़ा हाथरस, एटा और बुलंदशहर को मिला कर लगभग 2000 करोड़ तक पहुंच गया है। वहीं उत्तर प्रदेश में ये आंकड़ा 80 हजार करोड़ रुपये तक पहुंच रहा है। इस बाजार में पूरे देश में लगभग 28.22 लाख करोड़ रुपये का निवेश है।
विज्ञापन
विज्ञापन


800 करोड़ रुपये का शेयर बाजार
2- अलीगढ़ में शेयर बाजार में 800 करोड़ रुपये तक निवेश है। निवेशकों को उम्मीद नहीं थी कि आठ महीने में ही उनके निवेश में हुए नुकसान की भरपाई हो जाएगी, लेकिन वैश्विक स्तर पर बदली हुई परिस्थितियों में शेयर बाजार ने दीपावली से पहले ही शुभ लाभ का संकेत दे दिया है। पूरे देश में शेयर बाजार में लगभग 116.26 लाख करोड़ रुपये का निवेश है।

सरकारी नवरत्न कंपनियों का हाल बुरा
1-हिंदुस्तान एरोनाटिक्स 1200 से 700 रुपये
2-ओएनजीसी 149 से 68 रुपये
3-कोल इंडिया 217 से 121 रुपये
4-इंडियन ऑयल 142 से 80 रुपये
5-इंजीनियर इंडिया 123 से 67 रुपये
नोट : इसी वर्ष में ये शेयर निचले स्तर पर आए।
ये शेयर तेजी से बढ़े
1-मारुति 4000 से 6800 रुपये
2-रिलायंस 900 से 2100 रुपये
3-टाटा कम्यूनिकेशन 200 से 1006 रुपये

एचडीएफसी बैंक लिमिटेड, कोटक बैंक, रिलायंस, आईसीआईसीआई बैंक, नेस्ले, बजाज फाइनेंस, टीसीएस, इंफोसिस के शेयर बढ़े हैं। जिससे निवेशकों को लॉकडाउन के दौरान हुए नुकसान की भरपाई करने का मौका मिला है। कंज्यूमर गुड्स में काम करने वाली सभी प्रमुख कंपनियों के शेयर ऊपर आए हैं, केवल आईटीसी को छोड़ कर। आईटीसी के शेयर अभी भी 173 रुपये में चल रहे हैं। बीती 25 मार्च से हुए देशव्यापी लॉकडाउन से नौ नवंबर तक के सफर में कई नामीगिरामी कंपनियों के शेयर लगभग दो से पांच गुना तक बढ़ गए हैं। अभी दीपावली तक इनके और बढ़ने की संभावना बनी हुई है।

विजय पचीसिया, शेयर एवं आर्थिक मामलों के जानकार
शेयर बाजार का उच्चतम स्तर छूना इस बात का प्रतीक है कि आर्थिक नीतियों पर निवेशकों का भरोसा बढ़ा है। अमेरिका के राष्ट्रपति पद पर बाइडन के आसीन होने का भी असर है। बड़े और छोटे निवेशकों ने खरीदारी की है। इसीलिए दीपावली तक फार्मा और बैंकिंग सेक्टर में और उछाल आएगा।


संजय माहेश्वरी, शेयर ब्रोकर
आने वाले कुछ दिनों में बैंकिंग शेयरों में निवेश का रुझान रहेगा, जिससे इनका रेट ऊपर जा सकता है। ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि बैंकिंग सेक्टर काफी दिनों से सुस्त था। अब इसमें सही कारोबार होने लगा है।
देवेंद्र गर्ग, शेयर बोक्रर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed