फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Inter Exam Result: Aligarh reached 71st place

अलीगढ़ : इंटर परीक्षा परिणाम : 71वें स्थान पर पहुंचा अलीगढ़

Sun, 19 Jun 2022 12:25 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 12:25 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Inter Exam Result: Aligarh reached 71st place
यूपी बोर्ड के हाईस्कूल व इंटर के परीक्षा परिणाम के मामले में उत्तर प्रदेश में अलीगढ़ पिछले साल की अपेक्षा इस बार बेहतर प्रदर्शन करने में सफल रहा। वर्ष 2022 में इंटर में अलीगढ़ 71वें स्थान पर पहुंच गया, जबकि हाईस्कूल में 50वें स्थान पर अलीगढ़ रहा।
विज्ञापन

वर्ष 2020 में हाईस्कूल प्रदेश में 54वें स्थान पर था। वर्ष 2017 में प्रदेश में अलीगढ़ 9वें स्थान पर था।। वर्ष 2018 में 38वें और वर्ष 2019 में 55वें स्थान पर था। वर्ष 2017 में इंटर का परीक्षा परिणाम के मामले में प्रदेश में अलीगढ़ 55वें स्थान पर रहा। वर्ष 2018 व 2019 में जिला 72वें स्थान पर रहा। वर्ष 2020 में प्रदेश में अलीगढ़ 75वें स्थान पर रहा।
विज्ञापन

शहरी पर भारी पड़ी ग्रामीण मेधा
यूपी बोर्ड के हाईस्कूल व इंटर के परीक्षा परिणाम में शहरी मेधा पर ग्रामीण मेधा भारी पड़ी। हाईस्कूल में जिला टॉप टेन में 19 में से 16 छात्र-छात्राएं ग्रामीण पृष्ठभूमि से हैं। इनमें तीन शहर से हैं। तीनों सरस्वती विद्या मंदिर इंका आगरा रोड की छात्राएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंटर में जिला टॉप टेन में 20 में से 16 छात्र-छात्राएं ग्रामीण अंचल से हैं, जबकि चार शहरी क्षेत्र से हैं। इनमें दोनों सरस्वती विद्या मंदिर इंका आगरा रोड से हैं, जबकि एक-एक मेधा हीरालाल बारहसैनी इंटर कॉलेज व हीरालाल बारहसैनी इंटर कॉलेज से है।
बेटियों पर हुई अंक वर्षा
यूपी बोर्ड के हाईस्कूल व इंटर के परीक्षा परिणाम में बेटियों पर खूब अंक वर्षा हुई। हाईस्कूल व इंटर में छात्रों की अपेक्षा छात्राएं ज्यादा सफल रहीं। हाईस्कूल में पंजीकृत 59,391 में से 31,928 छात्रों व 19352 छात्राओं ने परीक्षा दी थी।

इनमें 26,757 छात्र व 17,807 छात्राएं सफल रहीं। छात्र 83.8 फीसदी व छात्राएं 92.00 फीसदी सफल रहीं। इंटर में पंजीकृत 48,142 में से 26,569 छात्रों व 16,377 छात्राओं ने परीक्षा दी। इनमें 19,320 छात्र व 14,663 छात्राएं सफल रहीं। छात्र 72.72 फीसदी व छात्राएं 89.53 फीसदी सफल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed