फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Insider 'Maid' or 'Bahurani' .. Police will soon open the story

अलीगढ़ : भेदिया ‘नौकरानी’ या ‘बहुरानी’..पुलिस जल्द खोलेगी कहानी

Sun, 21 Feb 2021 12:17 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Insider 'Maid' or 'Bahurani' .. Police will soon open the story
अलीगढ़ : एटा चुंगी सरोज नगर में शुक्रवार को लूट के बाद हुई कंचन वर्मा की हत्या के बाद घटनास्थल पर ज? - फोटो : CITY OFFICE
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

महानगर के क्वार्सी क्षेत्र की सरोज नगर कॉलोनी में शुक्रवार को हुई वारदात में घर का भेदिया शामिल है। इस बात की गवाही हर वो सुराग दे रहा है जो अब तक की जांच में पुलिस के हाथ लगा है। अब भेदिया कौन है? इसमें पुलिस सुरागों के आधार पर दो लोगों को रडार पर लिए हुए है। इनमें एक वह नौकरानी है, जिसका पेशेवर लुटेरा पति गैंगेस्टर में जेल में है। दूसरी वो पहले से शादीशुदा महिला है, जिसके प्यार में फंसकर सराफ के बेटे ने लव मैरिज कर ली है और छह माह से अपने घर से अलग रह रहा था। हालांकि अभी सीधे तौर पर कुछ नहीं कह रही। मगर अंदर ही अंदर इन दोनों के इर्द-गिर्द के लोगों का ब्योरा जुटाकर साक्ष्य संकलन का काम किया जा रहा है।
नौकरानी पर शक की बड़ी वजह
पुलिस की जांच के अनुसार दो नौकरानियों में से एक नौकरानी अतरौली क्षेत्र की रहने वाली है। वर्तमान में पति संग वह डोरी नगर गांधीपार्क में किराये पर रहती है। उसका पति लूट व चोरी के तीन-तीन मामलों में पूर्व में जेल जा चुका है, जबकि वर्तमान में गैंगेस्टर एक्ट में जेल में है। अंदेशा है कि कहीं रुपयों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए उसी नौकरानी ने अपने पति की खबर या जेल से नियमानुसार होने वाली टेलीफोन पर बातचीत के बाद कोई प्लान न बना दिया हो। उसके इस काम में सहयोग के लिए पति ने जेल से ही लुटेरे प्लांड न कर दिए हों।
विज्ञापन

एक वजह यह भी है कि गली में एक महिला बाइक सवारों को कुछ देते हुए दिखाई दी है। दूसरी वजह यह भी है कि सराफ की बीवी किसी अपरिचित के लिए दरवाजा नहीं खोलती थीं। तीसरी बड़ी वजह खुद सराफ परिवार ने पैदा की है। वर्ष 2017 में जिस वक्त सराफ पर गोली चली थी और दुकान पर लूट हुई थी। उस समय नौकरानी ने रो-रोकर खुद का हाल बेहाल कर दिया था। इस बार उसकी मालकिन की मौत पर उसका व्यवहार परिवार को शक पैदा कर रहा है। इसलिए पुलिस अभी उससे पूछताछ में जुटी है और जेल में उसके पति के विषय में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटे की प्रेमिका पर शक की ये वजह
पुलिस जांच में बेटे की विवाहित प्रेमिका पर शक की वजह भी गहरा रही है। पुलिस का अनुमान है कि बेटे के साथ वह छह माह से घर से अलग रह रही है। मृत महिला ने अपने बेटे से साफ कह दिया था कि अपने जीते जी वह उसकी प्रेमिका को अपने घर में नहीं आने देगी। इसे लेकर पुलिस अनुमान लगा रही है कि कहीं ऐसा तो नहीं कि उसने अपने प्रेमी यानी मृत महिला के बेटे से उसके घर की सभी बारीक जानकारियां प्यार में पूछकर किसी की मदद से इस वारदात को अंजाम दिलाया हो।
कौन-कौन आ सकता था घर के अंदर
पुलिस इस सवाल पर भी काम कर रही है कि महिला जब से घर में अकेली थी, तब से घर में वह किस किसके आने पर दरवाजा खोल देती थी। इस सवाल पर परिवार ने परिवार के सभी सदस्यों के अलावा दो घर की नौकरानियां, एक दुकान का नौकर और बेटे के चार दोस्तों व रिश्तेदारों का ब्योरा दिया है। इसके अलावा अगर कोई व्यक्ति आता था तो उसे जंगले से ही बातचीत कर वापस कर देती थीं या फिर दुकान का पता बता देती थीं।
कहीं डिलीवरी वाले बनकर तो नहीं घुसे
एक अनुमान पुलिस व परिवार की ओर से लगाया जा रहा है कि इस घटना में कहीं महिला से किसी डिलीवरी के बहाने दरवाजा तो नहीं खुलवाया होगा। इस सवाल पर भी सीसीटीवी में कैद हो रहे चेहरों, उनके कपड़ों व हुलिया के आधार पर पुलिस काम कर रही है।
50 से ज्यादा सीसीटीवी खंगाले
पुलिस की दो टीमें लगातार इस घटना के खुलासे में जुटी हैं। एसएसपी लगातार मॉनीटरिंग कर रहे हैं। एसपी क्राइम व एसपी सिटी हर इनपुट पर मंथन कर रहे हैं। अब तक पचास से ज्यादा सीसीटीवी देख लिए गए हैं। बदमाश घर से निकलने के बाद क्वार्सी बाईपास पर क्यामपुर, ग्लोबल तक और फिर ग्लोबल के सामने शताब्दी नगर में अदंर घुसते दिखे हैं। इसके आगे के सीसीटीवी शनिवार देर शाम से पुलिस टीमों ने देखना शुरू किया था।

- सराफ के घर हुई घटना के खुलासे के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। महिला की हत्या गला दबाकर की गई है, यह साफ हो गया है। काफी कुछ तथ्य हमारे पास हैं। कुछ तथ्यों के मिलान का काम किया जा रहा है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। कई लोगों से अलग-अलग पूछताछ जारी है।-मुनिराज जी एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed