फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: India will play on the year 2021, it will be celebrated as India Year

अलीगढ़ : साल 2021 को खेलेगा इंडिया तो बढ़ेगा इंडिया वर्ष के रूप में मनाया

Sat, 02 Jan 2021 12:14 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jan 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: India will play on the year 2021, it will be celebrated as India Year
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

पूर्व सैनिकों द्वारा नादा पुल स्थित वेटरन्स इंडिया कार्यालय पर खेलो इंडिया व फिट इंडिया के प्रति ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं में जागरूकता कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया। जिला ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष मजहर उल कमर को सम्मानित किया गया। वेटरन्स इंडिया से जुड़ी महिलाओं ने नए वर्ष 2021 में संकल्प लिया कि सेना में भर्ती, खेलो इंडिया में पंजीकरण व फिट इंडिया के प्रति जागरूकता कार्यक्रम चलाकर वर्ष 2021 को खेलेगा इंडिया तो बढ़ेगा इंडिया वर्ष के रूप में मनाया।

मेजर अजय सिंह ने कहा कि जिला ओलंपिक एसोसिएशन के सहयोग से फिट इंडिया, खेलो इंडिया व सेना भर्ती कार्यक्रम में जनपद के पूर्व सैनिक बढ़-चढ़कर भाग लेकर अपनी सेवाएं देंगे। मुख्य अतिथि सूबेदार मेजर चौधरी राजेंद्र सिंह ने कहा कि युवा, खिलाड़ी व सैनिक एक दूसरे के पूरक हैं। कार्यक्रम में वेटरन्स इंडिया के जिला सचिव पूर्व सैनिक शेखर पंडित, पूर्व सैनिक मनु वर्मा, वेटरन्स इंडिया के अध्यक्ष कैप्टन हरिपाल सिंह, पूर्व बीएसएफ रिटायर्ड हीरा सिंह, वेटरन्स सुरेश बघेल, संगीता चौधरी, वेटरन्स इंडिया महिला विंग की अध्यक्ष मंजू बघेल आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed