सड़क हादसों में अलीगढ़ यूपी के टॉप 10 में: यातायात नियम दरकिनार, तेज रफ्तार रोज ले रही जान
यदि सरकारी आंकड़ों पर गाैर करें तो इस साल के आठ माह में 384 सड़क दुर्घटनाओं में 289 लोग जान गवां चुके हैं और 583 लोग घायल हुए हैं। चिंताजनक बात यह है कि इनमें से 69 दोपहिया वाहन चालक बिना हेलमेट के थे। हा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बुलंदशहर में 18 अगस्त को हुए सड़क हादसे में अलीगढ़ के दस लोगों की जान चली गई, जबकि कई लोग घायल हो गए थे। यह हादसा तेज रफ्तार निजी बस के पिकअप से टकराने के कारण हुआ था। सड़क हादसों के मामलों में अलीगढ़ प्रदेश के टाॅप टेन शहरों में शामिल है। जिले में रोजाना औसतन एक व्यक्ति की माैत हो रही है, कई लोग घायल हो रहे हैं। ज्यादातर हादसे तेज रफ्तार, यातायात नियमों के उल्लंघन और ओवरलोडिंग के कारण हो रहे हैं।
यदि सरकारी आंकड़ों पर गाैर करें तो इस साल के आठ माह में 384 सड़क दुर्घटनाओं में 289 लोग जान गवां चुके हैं और 583 लोग घायल हुए हैं। चिंताजनक बात यह है कि इनमें से 69 दोपहिया वाहन चालक बिना हेलमेट के थे। हालांकि, सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर से लगातार जागरूकता अभियान चलाए जाते हैं। मगर यातायात नियमों की अनदेखी के कारण लोगों की जान जा रही है।
सड़क हादसों की रोकथाम के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। वाहन चालकों से हेलमेट, सीट बेल्ट, यातायात सिग्नल न तोड़ने, बिना नशा करे व तेज रफ्तार वाहन न चलाने की अपील की जाती है। - दीपक शाह, आरटीओ प्रशासन
यातायात नियमों का पालन करना हर चालक के लिए अनिवार्य है। सिग्नल पर सख्ती को और बढ़ाया जाएगा। वाहन चालक भी जागरूकता दिखाएं। - मुकेश चंद्र उत्तम, एसपी यातायात
अभी तक बिना सीसीटीवी के हैं अलीगढ़ के हाईवे
कहने को प्रदेश सरकार ने तेज रफ्तार पर लगाम लगाने के लिए सभी हाईवे सीसीटीवी से लैस करने के निर्देश जारी किए हैं। मगर जिले में सभी हाईवे बिना सीसीटीवी के हैं। यमुना एक्सप्रेसवे पर सिर्फ जेवर टोल पर अधिक गति के चालान होते हैं। वहां भी एक दिन का औसत चार सौ चालान का है।
पांच साल में तेज रफ्तार के कारण हुए सड़क हादसे
वर्ष हादसे मृतक घायल
2019 839 466 817
2020 929 530 928
2021 472 314 463
2022 552 473 583
2023 871 517 461
2024 384 289 583
(नोट : सभी आंकड़े 15 अगस्त 2024 तक )