फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh Illegal Liquor Scandal Financial Assistance of Rs 5-5 Lakh to the Family of the Dead

अलीगढ़ अवैध शराब कांड : मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दिए जाने की कवायद 

Fri, 28 May 2021 10:41 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़ Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Fri, 28 May 2021 10:41 PM IST
सार

मृतकों को मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत 5-5 लाख की आर्थिक सहायता राशि दिए जाने की कोशिश शासन-प्रशासन स्तर से की जा रही है।

विज्ञापन
Aligarh Illegal Liquor Scandal Financial Assistance of Rs 5-5 Lakh to the Family of the Dead
पैसा - फोटो : Today City

विस्तार

अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व विधान जयसवाल ने बताया कि जनपद अलीगढ़ के थाना लोधा, खैर और जवां स्थित कुछ गांवों में अवैध शराब से 22 लोगों की मौत हो गई। हालांकि प्रशासन 16 लोगों की मौत की पुष्टि कर रहा है। 17 लोगों का इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि मृतकों को मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत 5-5 लाख की आर्थिक सहायता राशि दिए जाने की कोशिश शासन-प्रशासन स्तर से की जा रही है। साथ ही उन्होंने बताया कि कुछ अन्य जनपदों के लोगों की भी मौत हुई है, वहां के जिलाधिकारियों को भी मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने का प्रयास जारी है। 
विज्ञापन


वहीं, इस मामले में पुलिस टीमों ने धरपकड़ करते हुए जिले में शराब तस्करी रैकेट के तीन मुख्य आरोपियों को चिह्नित कर एक मुख्य शराब कारोबारी सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो मुख्य आरोपी फरार हैं, जिन पर एडीजी ने 50-50 हजार का इनाम घोषित किया है। मुख्य आरोपियों में एक ऋषि शर्मा भाजपा से जुड़े हुए हैं और निवर्तमान ब्लाक प्रमुख के पति है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना पर सख्त कार्रवाई करते हुए शासन ने जिला आबकारी अधिकारी धीरज शर्मा, आबकारी निरीक्षक राजेश यादव और प्रधान आबकारी सिपाही अशोक कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। सबसे पहली सूचना सुबह 8 बजे लोधा थाना क्षेत्र के गांव करसुआ और बगल के ही खैर थाना क्षेत्र के गांव अंडला से मिली कि दोनों गांवों में देशी शराब से कई मौत हुई हैं, जबकि कई बीमार हैं। सूचना पर लोधा, खैर पुलिस के साथ-साथ आबकारी टीम, कुछ ही देर में डीआईजी दीपक कुमार, डीएम चंद्रभूषण सिंह, एसएसपी कलानिधि नैथानी सहित पूरा अमला पहुंच गया। 


यहां से अवैध शराब पीकर बीमार हुए लोगों को एंबुलेंसों से जिला अस्पताल भेजा गया। इसी बीच पता चला कि गांव के बाहर आईओसी बाटलिंग प्लांट पर आने वाले कंटेनरों के दो चालक लापता हैं। उन्हें पुलिस ने खोजा तो वे अपने कंटेनेरों में बेसुध पड़े थे। उन्हें भी अस्पताल भिजवाया गया। इसके अलावा इलाके के गांव नंदपुर पला, राइट, हैवतपुर से भी शराब पीकर बीमार होने की खबरों पर वहां से भी बीमारों को अस्पताल भिजवाया गया। इसी तरह गभाना के गांव सांगौर से भी एक बीमार को अस्पताल भेजा गया। अस्पताल से इनमें से 9 लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed