फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Home Minister Amit Shah will come on 30th to heat up the political atmosphere

अलीगढ़ : सियासी माहौल गरमाने 30 को आएंगे गृहमंत्री अमित शाह

Fri, 24 Dec 2021 01:45 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Home Minister Amit Shah will come on 30th to heat up the political atmosphere
सर्किट हाउस में अमित शाह की जनसभा के संबंध में बैठक करते अलीगढ़ प्रभारी श्रीचंद शर्मा। संवाद - फोटो : CITY OFFICE
गृह मंत्री अमित शाह 30 दिसंबर को तालानगरी स्थित मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसमें बड़ी संख्या में लोगों को जुटाने की तैयारी शुरू कर दी गई है। शाह पिछले सात साल में चौथी बार अलीगढ़ आएंगे। 2022 के विधान सभा चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश में बड़े नेताओं के दौरे प्रारंभ हो गए हैं।
विज्ञापन

इसी क्रम में 30 दिसंबर को गृहमंत्री अमित शाह तालानगरी में जन सभा को संबोधित करेंगे। उनके आने से राजनीतिक माहौल और गरमाने की उम्मीद है। सर्किट हाउस में भाजपा जिला एवं महानगर की संयुक्त बैठक में जनसभा की व्यवस्थाओं को लेकर पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंप दी गई है।
विज्ञापन

जिला प्रभारी श्रीचंद शर्मा ने कहा कि मोदी-योगी की डबल इंजन सरकार में प्रदेश विकास के नित नए आयाम स्थापित कर रहा है। जिलाध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह ने कहा कि भाजपा की चुनावी रैलियों को देखकर विरोधियों के होश उड़ जाएंगे। भाजपा इस बार प्रदेश में 350 से अधिक सीट जीतकर सरकार बनाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यक्षता क्षेत्रीय महामंत्री हेमंत राजपूत ने की। इस अवसर पर राज्यमंत्री संदीप सिंह, प्रवासी ऋषि बंसल, महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत, विधायक रवेंद्रपाल सिंह, राजकुमार सहयोगी, उपेंद्र सिंह नीटू, अनीता जैन, पूनम बजाज, डॉ. गोपाल माहेश्वरी, शिवनारायण शर्मा, आशीष कुमार, वीएस पॉल, वैभव गौतम, सुधा सिंह, मनीष राय, मनोज शर्मा, यतेंद्र वाईके, हिमांशु शर्मा, पवन खंडेलवाल, संजू बजाज आदि मौजूद थे।
चौथी बार अलीगढ़ आ रहे अमित शाह
गृहमंत्री अमित शाह पिछले सात साल में चौथी बार अलीगढ़ आ रहे हैं। पहली बार 2014 के लोकसभा चुनाव के समय वह अलीगढ़ आए थे। उस समय वह उत्तर प्रदेश के प्रभारी थे। गूलर रोड स्थित गायत्री पैलेस में भाजपा नेताओं को संबोधित किया था। उस समय तक अलीगढ़ के प्रत्याशी की घोषणा नहीं हुई थी।

वह 2019 तालानगरी में आए थे। यहां पर बूथ अध्यक्षों का सम्मेलन आयोजित किया गया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी सम्मेलन में मौजूद थे। तीसरी बार अमित शाह अगस्त 2021 में अतरौली में पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित करने पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed