{"_id":"64e252d19efb2d42330c72aa","slug":"aligarh-hindu-gaurav-diwas-2023-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hindu Gaurav Diwas: वीआईपी जमावड़े के चलते होटल-लॉज फुल, आपातकालीन परिस्थितियों के लिए मेडिकल तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hindu Gaurav Diwas: वीआईपी जमावड़े के चलते होटल-लॉज फुल, आपातकालीन परिस्थितियों के लिए मेडिकल तैयार
Mon, 21 Aug 2023 02:22 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 21 Aug 2023 02:22 AM IST
सार
हिंदू गौरव दिवस पर नुमाइश मैदान में हो रहे समारोह में भाग लेने के लिए वीवीआईपी के आने का सिलसिला रविवार से ही शुरू हो गया है। इसके चलते सर्किट हाउस, नुमाइश मैदान, पीडब्ल्यूडी, सिंचाई विभाग के सरकारी गेस्ट हाउस के अलावा शहर के सभी छोटे-बडे़ होटल, रेस्टोरेंट, लॉज और धर्मशाला फुल हो चुके हैं।
विज्ञापन
हिंदू गौरव दिवस की तैयारी देखते सांसद सतीश गौतम
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गृहमंत्री अमित शाह, प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति जुबिन इरानी समेत करीब 40 से अधिक मंत्री सोमवार को अलीगढ़ आ रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की द्वितीय पुण्यतिथि पर आयोजित हिंदू गौरव दिवस पर नुमाइश मैदान में हो रहे समारोह में भाग लेने के लिए वीवीआईपी के आने का सिलसिला रविवार से ही शुरू हो गया है।
विज्ञापन
इसके चलते सर्किट हाउस, नुमाइश मैदान, पीडब्ल्यूडी, सिंचाई विभाग के सरकारी गेस्ट हाउस के अलावा शहर के सभी छोटे-बडे़ होटल, रेस्टोरेंट, लॉज और धर्मशाला फुल हो चुके हैं। इनमें सुरक्षा अधिकारियों, नेताओं और अन्य लोगों के लिए कमरे बुक कराए गए हैं। ट्रेवल्स एजेंसियों के पास भी वाहन खाली नहीं है। पूरे शहर में निजी पार्किंग स्थल भी फुल हो गए हैं।
विज्ञापन
आपातकालीन परिस्थितियों के लिए जेएनएमसी तैयार
सोमवार को शहर में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित केंद्र और प्रदेश के कई मंत्री होंगे। ऐसे में आपातकालीन परिस्थितियों के लिए एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज में खास इंतजाम किए गए हैं। कॉलेज के प्राचार्य प्रो. हारिस एम खान ने बताया कि जब शहर में अति विशिष्ट अतिथियों का आगमन होता है, तो मेडिकल कॉलेज में विशेष इंतजाम किए जाते हैं। मसलन, ब्लड बैंक, स्पेशल वार्ड, आईसीयू वार्ड बनाए जाते हैं। इसी क्रम में मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने तैयारी की है।
विज्ञापन