फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh - Hathras road holding , people upset

अलीगढ़-हाथरस मार्ग बदहाल, लोग परेशान

Fri, 12 Jun 2015 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो/ अलीगढ़ Updated Fri, 12 Jun 2015 02:12 AM IST
विज्ञापन
 लगभग एक वर्ष से भी अधिक समय से इगलास से जुड़े अलीगढ़, हाथरस- गोंडा मार्ग की हालत खराब हो गई है। सड़क गड्ढों में तब्दील हो चुकी है, जिलाधिकारी के निर्देशों का भी लोक निर्माण विभाग पर असर नहीं है।
विज्ञापन


इगलास तहसील मुख्यालय से अलीगढ़ की दूरी महज 24 किलोमीटर है, लेकिन अलीगढ़ पहुंचने में लोगों को एक घंटे से भी अधिक समय लग जाता है। इगलास से हाथरस और गोंडा की दूरी क्रमश: 16 व 14 किलोमीटर है, लेकिन दोनों स्थानों से आने-जाने में लोगों को कम से कम एक घंटे का समय लग जाता है। हालात यह हैैं कि अलीगढ़ मार्ग पर चलने वाली अनुबंधित बसों के चालक तो इस रूट पर न आकर दूसरे रूटों पर बसों को चला रहे हैं।
विज्ञापन


 खस्ता हाल सड़क मार्ग की यह स्थित पिछले एक वर्ष से भी अधिक समय से है। लोक सभा चुनाव के दौरान भी इस मुद्दे को प्रत्याशियों के सामने रखा था और मौजूदा सांसद ने भी वादा किया था कि सड़कों को सही कराना उनकी प्राथमिकता होगी। एक वर्ष बीत गया किंतु अभी तक सड़क सही नहीं हुआ हां और अधिक खराब जरूर हुई है। यही हाल विधायक का है उनके द्वारा दावे किये जाते रहे हैं कि  सड़क को सही कराने के लिये बजट स्वीकृत करा दिया गया है किंतु अभी तक वह बजट नहीं मिला, जिससे सड़क को सही कराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने यहां एक सप्ताह पूर्व लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को सड़क सही कराने के निर्देश दिए थे, किंतु हालत जस की तस है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed