{"_id":"67ea230e6178f2f30c09c7b6","slug":"aligarh-gulveer-singh-raised-the-flag-in-america-2025-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gulveer Singh: कामयाबी के ट्रैक पर दौड़ रहे अलीगढ़ के गुलबीर सिंह, अमेरिका में लहराया परचम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gulveer Singh: कामयाबी के ट्रैक पर दौड़ रहे अलीगढ़ के गुलबीर सिंह, अमेरिका में लहराया परचम
Mon, 31 Mar 2025 10:37 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 31 Mar 2025 10:37 AM IST
सार
गुलवीर सिंह प्रदेश, राष्ट्र और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 32 से ज्यादा पदक जीत चुके हैं। उत्तर प्रदेश दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीतने पर 75 लाख रुपये का चेक प्रदान किया था।
विज्ञापन
गुलवीर सिंह
- फोटो : @KhelNow
विस्तार
अलीगढ़ जिले के धावक और नायब सूबेदार गुलवीर सिंह लगातार कामयाबी के ट्रैक पर दौड़ रहे हैं। पहले पांच हजार मीटर की दौड़ में राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया था, अब अमेरिका में हुए ट्रैक फेस्ट में 10 हजार मीटर की दौड़ में नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया है। गुलवीर सिंह की उपलब्धि पर प्रशिक्षक यूनुस खान ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
छर्रा के गांव सिरसा के गुलवीर सिंह ने चीन के हांगझाऊ में हुए 19 वें एशियन गेम्स में 28.17 मिनट में 10 हजार मीटर की दौड़ पूरी कर कांस्य पदक जीता था। जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव शमशाद निसार आजमी ने बताया कि गुलवीर प्रदेश, राष्ट्र और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 32 से ज्यादा पदक जीत चुके हैं। उत्तर प्रदेश दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीतने पर 75 लाख रुपये का चेक प्रदान किया था।
विज्ञापन
गुलबीर ने डेविड हेमरे वेलेटाइन इन्वेटीशनल वर्ल्ड एथलेटिक्स कांटिनेटल टूर-2025 बोस्टन, अमेरिका में पांच किलोमीटर की दौड़ में नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया था। इससे पहले इसी दौड़ को नीगाटा जापान में 13:11:82 मिनट में पूरी कर अविनाश साबले का राष्ट्रीय रिकॉर्ड ध्वस्त किया था। अमेरिका के पोर्टलैंड में भी गुलवीर ने नया कीर्तिमान बनाया था।
विज्ञापन