फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Government set up investigation in ammonia leak case in meat factory

Aligarh: मीट फैक्टरी में अमोनिया रिसाव मामले में शासन ने बैठाई जांच, 59 महिला कर्मी हो गई थीं बेहोश

Sat, 01 Oct 2022 12:25 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Sat, 01 Oct 2022 12:25 AM IST
सार

शासन के निर्देश पर गृह विभाग ने मंडलायुक्त की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय जांच समिति गठित कर दो दिन में जांच रिपोर्ट तलब की है, जिसमें मंडलायुक्त, डीआईजी व जेडी उद्योग को शामिल किया गया है।

विज्ञापन
Aligarh: Government set up investigation in ammonia leak case in meat factory
अलदुआ मीट फैक्टरी का निरीक्षण करते डीआईजी दीपक कुमार व अन्य अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बसपा नेता व शहर के प्रमुख मीट निर्यातक हाजी जहीर की मीट फैक्टरी अलदुआ फूड प्रोसेसिंग यूनिट में अमोनिया गैस रिसाव कांड में शासन ने गंभीर रुख अपनाया है। इस मामले में शासन के निर्देश पर गृह विभाग ने मंडलायुक्त की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय जांच समिति गठित कर दो दिन में जांच रिपोर्ट तलब की है, जिसमें मंडलायुक्त, डीआईजी व जेडी उद्योग को शामिल किया गया है। शासन का यह आदेश मिलते ही शुक्रवार को डीआईजी दीपक कुमार व जेडी उद्योग वीरेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। तमाम पहलुओं पर जांच व साक्ष्य संकलन का काम किया।
विज्ञापन


अलदुआ मीट फैक्टरी में बृहस्पतिवार सुबह अमोनिया गैस के रिसाव से 59 महिला कर्मी बेहोश हो गई थीं। डीएम स्तर से मुख्य अग्निशमन अधिकारी व जेडी उद्योग से कराई गई प्रारंभिक जांच में फैक्टरी प्रबंधन की लापरवाही उजागर हुई। जिसमें पाया कि जिस जगह से गैस का रिसाव हुआ है, उस जगह पाइप में वेल्डिंग हुई थी, जबकि उसे बदला जाना चाहिए था। साथ ही, दूसरी लापरवाही कर्मचारियों का ब्योरा न होना, नाबालिग कर्मचारी होना, बिना पुलिस प्रशासन को सूचना दिए सभी को मेडिकल कॉलेज पहुंचाना, फैक्टरी में बिना वैध दस्तावेजों के रोहिंग्या मजदूरों का पाया जाना आदि तथ्य उजागर हुए।
विज्ञापन


इस संबंध में शासन स्तर तक जानकारी बृहस्पतिवार को ही दे दी गई थी। इन तमाम पहलुओं को गंभीरता से लेते हुए शासन के निर्देश पर गृह विभाग ने तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की है। इस संबंध में विशेष सचिव गृह राजेश कुमार राय की ओर से जारी आदेश में मंडलायुक्त गौरव दयाल की अध्यक्षता में समिति बनाई है, जिसमें डीआईजी दीपक कुमार व जेडी उद्योग को भी शामिल किया गया है। इस समिति को दो दिन में जांच रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेजनी है। इसके बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। मंडलायुक्त गौरव दयाल ने शासन स्तर से जांच गठित होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमेटी ने शुरू की जांच, पूरा ब्योरा तलब
शासन के निर्देश पर गठित जांच समिति ने जांच शुरू कर दी। शुक्रवार को डीआईजी दीपक कुमार व जेडी उद्योग अग्निशमन अधिकारी संग मौके पर पहुंचे। चूंकि मंडलायुक्त अवकाश पर हैं। इसलिए इन दोनों सदस्यों ने वहां बारीकी से हर पहलू को देखा। डीआईजी का कहना है कि अभी जांच चल रही है। मंडलायुक्त भी अपने स्तर से तथ्यों को देखेंगे। लापरवाही से लेकर अन्य तमाम पहलुओं को देखा जा रहा है। फैक्टरी एक्ट के नियमों के पालन पर भी गौर किया जा रहा है। उसके बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। शासन को रिपोर्ट जाएगी। फिर शासन के निर्देश पर अग्रिम कार्रवाई तय होगी।

इधर, जेडी उद्योग वीरेंद्र सिंह ने बताया कि इस मामले में सभी विभागों से फैक्टरी से संबंधित दस्तावेज तलब किए गए हैं। उन दस्तावेजों का सत्यापन किया जाएगा। मौके पर मानकों को भी देखा जा रहा है। उसके बाद जांच समिति अध्यक्ष की अगुवाई में रिपोर्ट तैयार होगी।

अब जहीर पर शिकंजा तय करेगा शासन का आदेश
इस मामले में शासन स्तर से जांच समिति गठित किए जाने के बाद एक संकेत और मिल रहे हैं। अब शासन स्तर से गठित जांच समिति विस्तृत जांच रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेजेगी। उसके बाद शासन स्तर से ही मीट निर्यातक हाजी जहीर पर शिकंजा कसना तय होगा। यह बात अलग है कि जिला स्तर पर पुलिस प्रशासनिक टीम ने फौरी जांच में लापरवाही उजागर कर मुकदमा आदि की कार्रवाई की है। फैक्टरी प्रबंधन के छह अधिकारियों को जेल भेज दिया है। मुकदमे में नामजद हाजी जहीर अभी फरार हैं। जिसकी तलाश में पुलिस टीमें लगी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed