{"_id":"5ef8fdd48ebc3e431428ac67","slug":"aligarh-government-is-sucking-the-blood-of-the-public-by-increasing-the-prices-of-petroleum-products-city-office-news-ali237315232","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : पेट्रोलियम पदार्थों के दाम बढ़ाकर जनता का खून चूस रही है सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : पेट्रोलियम पदार्थों के दाम बढ़ाकर जनता का खून चूस रही है सरकार
विज्ञापन
बुद्धि-शुद्धि के लिए यज्ञ करते मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के पदाधिकारी।
- फोटो : CITY OFFICE
मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के नेतृत्व में घंटरबाग इगलास स्थित पार्टी के कैंप कार्यालय पर पेट्रोलियम पदार्थों में हो रही लगातार वृद्धि के विरोध में रविवार को प्रदर्शन हुआ। जिलाध्यक्ष अर्जुन सिंह तोमर ने यहां कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री की बुद्धि शुद्धि के लिए हवन किया। इसके बाद सूखे खेत में धान रोप कर विरोध जताया गया। तहसीलदार इगलास को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दौरान पुलिस मौजूद रही।
अर्जुन ने कहा कि पिछले एक महीने से लगातार पेट्रोलियम पदार्थों में वृद्धि की जा रही है। महामारी के इस दौर में जहां आम आदमी एक एक पैसे के लिए मोहताज है, वहीं सरकार पेट्रोलियम पदार्थों में लगातार वृद्धि कर आम जनमानस की कमर तोड़ रही है। किसान की फसल बुवाई का समय है और डीजल महंगा हो रहा है। उन्होंने कहा कि संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अनीश राजा पर लखनऊ में लाठीचार्ज करवाया गया, जिन्हें गंभीर चोट आई है। इस घटना में दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की भी मांग की। प्रदेश उपाध्यक्ष पप्पू प्रधान ने कहा कि इस सरकार ने आम आदमी को लूटा है, जिसका जवाब आने वाले चुनावों में जनता देगी।
जिला उपाध्यक्ष अनिल चौधरी ने कहा कि सरकार अपनी नाकामी छुपाने के लिए नए-नए हथकंडे आजमाती है। महामारी पर यह सरकार फेल है। जिला मीडिया प्रभारी डॉ इसहाक अल्वी ने कहा सरकार हर मोर्चे पर पूरी तरीके से फेल है। इस मौके पर शमशेर खान, अजय शर्मा, संजय शर्मा, शाहरुख गाजी, प्रवीण चौधरी, अनिल लोधी, पूरन सिंह, प्रिंस यादव प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।