फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Goods will not be available without mask, will be deducted

अलीगढ़ : बिना मास्क नहीं मिलेगा सामान, कटेगा चालान

Sun, 26 Dec 2021 02:50 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला/अलीगढ़
अमर उजाला/अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Sun, 26 Dec 2021 02:50 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Goods will not be available without mask, will be deducted
ओमिकॉन वायरस के तेजी से बढ़ते मामलों को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा यूपी में रा? - फोटो : CITY OFFICE
कोरोना वायरस एवं ओमिक्रॉन वैरिएंट के खतरे को देखते हुए प्रदेश के बाद जनपद में भी शनिवार से रात्रिकालीन कर्फ्यू लागू कर दिया गया है। रात्रि 11 बजे से सुबह पांच बजे तक आवागमन पर पाबंदी लागू की गई है। इस दौरान आपातकालीन सेवाएं जैसे- एंबुलेंस, मालवाहक वाहन, पुलिस, स्वास्थ्यकर्मी व अखबार से जुड़े लोग ही आ-जा सकेंगे। पब्लिक एड्रेस सिस्टम के जरिये लोगों से कोरोना गाइड लाइनों का पालन करने की अपील की जाएगी।
विज्ञापन

मास्क न पहनने वालों के चालान काटे जाएंगे। सिटी मजिस्ट्रेट प्रदीप वर्मा ने बताया कि दुकानदारों से बिना मास्क सामान न बेचने की अपील की जाएगी। सड़क समेत अन्य सार्वजनिक स्थलों पर मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग अनिवार्य की जाएगी। शापिंग मॉल व शोरूम में कोरोना से बचाव के लिए मास्क व सैनिटाइजर अनिवार्य कर दिया गया है।
विज्ञापन

सभी मॉल व शोरूम संचालकों को अनिवार्य रूप से कोविड हेल्प डेस्क की स्थापना के आदेश दिए गए हैं। बंद जगह पर होने वाले बड़े समारोह में अधिकतम 200 लोग हिस्सा ले सकेंगे। खुले स्थानों पर क्षमता से आधे लोग ही आ सकेंगे। ग्राम निगरानी समितियों को सक्रिय किया जाएगा तो शहरी क्षेत्र में वार्ड निगरानी समितियां सक्रिय की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

निजी बस ऑपरेटरों को सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। रेलवे व बस अड्डों पर मास्क की अनिवार्य रूप से चेकिंग कराई जाएगी। पब्लिक एड्रेस सिस्टम से कोविड गाइड लाइन का प्रचार प्रसार किया जाएगा। जिला मुख्यालय स्तर पर कंट्रोल रूम को सक्रिय किया जाएगा।

स्कूल-कॉलेजों व अन्य शिक्षण संस्थानों में कोविड नियमों का सख्ती से अनुपालन कराया जाएगा। जिलाधिकारी ने सीएमओ को जिले की स्थिति की प्रतिदिन की रिपोर्ट देने के आदेश दिए हैं। मास्क न पहनने वालों के चालान काटे जाएंगे। उन्होंने आम जनमानस से कोरोना गाइड लाइनों का अनुपालन करने एवं आवश्यक काम से ही घर से बाहर निकलने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed