{"_id":"61a7ce0f6ff2bd22af09f429","slug":"aligarh-girraj-kishore-honored-for-excellent-service-city-office-news-ali2795264174","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : उत्कृष्ट सेवा के लिए गिर्राज किशोर सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : उत्कृष्ट सेवा के लिए गिर्राज किशोर सम्मानित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलीगढ़ टैक्स बार एसोसिएशन की जनरल बॉडी की मीटिंग संघ के ऑडिटर मणिकांत वार्ष्णेय के बरौला स्थित आवास पर आयोजित किया गया। अधिवक्ता हित में किए गए कार्यों को ध्यान में रखते हुए टैक्स बार एसोसिएशन के 17 वीं बार अध्यक्ष बने गिर्राज किशोर गुप्ता को सम्मानित किया गया।
उपाध्यक्ष आरके गुप्ता एवं प्रवक्ता राज मुकुट वार्ष्णेय ने कहा कि 70 वर्ष बाद बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश इलाहाबाद से अलीगढ़ टैक्स बार की संबद्धता कराने तथा टैक्स बार में अधिवक्ता सहायता कोष की स्थापना कराने में जो योगदान दिया है, वह सराहनीय है। अध्यक्ष गिर्राज किशोर गुप्ता ने कहा कि बार काउंसिल इलाहाबाद से संबद्धता कराने में सबसे ज्यादा श्रेय शिव किशोर गौड़ को जाता है।
उनके ही प्रयास से संबद्धता हुई है। हमारे पदाधिकारियों का भी पूरा सहयोग रहा है। गिर्राज किशोर गुप्ता ने बताया कि 2019 से बार काउंसिल इलाहाबाद द्वारा पंजीकृत जूनियर अधिवक्ता को काउंसिल प्रति वर्ष 5000 रुपये प्रदान करेगी। अधिवक्ताओं के हित के लिए 5000 रुपये जमा करने पर 20 साल बाद 150000 रुपये मिलने का प्रावधान था।
विज्ञापन
अब उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 150000 रुपये के स्थान पर 500000 रुपये देने का आदेश पारित हो गया है। इसके अतिरिक्त मेडिकल एड पर 25000 रुपये तक की आर्थिक सहायता दी जाएगी। कार्यक्रम का संचालन संजीव माहेश्वरी ने किया। इस अवसर पर एमपी भारद्वाज, किशोर कुमार, नरेश कुमार, गिर्राज किशोर गुप्ता, आरके गुप्ता, आशुतोष वार्ष्णेय, संजीव माहेश्वरी, अर्जुन सक्सेना, प्रमोद जलाली, अनिल राज आदि उपस्थित थे।