फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: From 8 am to 2 pm regular patients will be able to see private doctors

अलीगढ़ : सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक नियमित मरीज देख सकेंगे निजी डाक्टर

Wed, 29 Apr 2020 07:54 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2020 07:54 PM IST
विज्ञापन
Aligarh: From 8 am to 2 pm regular patients will be able to see private doctors
निजी चिकित्सक अब अपने नियमित मरीजों को सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक देख सकेंगे। मरीजों को हो रही दिक्कतों के मद्देनजर प्रशासन ने सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कराने की हिदायत देते हुए डाक्टरों को ओपीडी की सशर्त अनुमति दे दी है। इस दायरे में आईएमए एवं उसके बाहर के डाक्टर भी आएंगे। हालांकि हाट स्पाट एरिया एवं प्रतिबंधित क्षेत्रों के मरीजों के उपचार पर प्रतिबंध भी लगाया है। डीएम ने स्पष्ट कहा है कि इमरजेंसी केसों को कोई डाक्टर नहीं लौटाएगा, ऐसा करने वाले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

लाक डाउन के दौरान विभिन्न बीमारियों से ग्रसित लोगों के सामने अपनी बीमारी के इलाज का विकल्प नहीं बचा था। लाक डाउन के पहले चरण में ओपीडी पर सख्त पाबंदी के बाद दूसरे चरण के आखिरी दिनों में निजी चिकित्सकों को ओपीडी की छूट दे दी गई है। डीएम ने स्पष्ट कहा है कि इमरजेंसी केसों के अलावा निजी चिकित्सक अपने नियमित मरीजों को सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक देख सकेंगे। लेकिन इस दौरान उन्हें अपने चिकित्सालय में सेनेटाइजर मास्क एवं सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन कराना होगा।
विज्ञापन

यह मिली है सहूलियतें
-निजी चिकित्सक सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक कर सकेंगे ओपीडी
-इमरजेंसी केसों के अलावा नियमित मरीजों का कर सकेंगे इलाज
-यदि उनके क्लीनिक में कम स्पेस है तो लागू करेंगे टोकन सिस्टम
-खांसी, जुकाम व बुखार के मरीजों को विवेकानुसार कोरोना टेस्ट का देंगे परामर्श
-संदिग्ध मरीजों की तत्काल सीएमओ अथवा जिला प्रशासन को देंगे सूचना
-इस दायरे में आईएमए एवं उसके दायरे के बाहर के डाक्टर भी आएंगे
हॉट स्पॉट एरिया के मरीजों के इलाज पर प्रतिबंध
डीएम ने बताया कि हाट स्पॉट एरिया के मरीजों के इलाज पर प्रतिबंध रहेगा। हाट स्पाट वाले मरीजों को कोई डाक्टर अटेंड नहीं करेगा। इन क्षेत्रों के मरीजों को टेली मेडिसन व्यवस्था में फोन पर संपर्क कर उनका मर्ज पूछा जाएगा। जरूरत पडऩे पर वीडियो कांफ्रेंसिंग से बात की जाएगी। व्हाट्स ऐप पर पर्चा भेजा जाएगा। इस पर्चे को संबंधित मेडिकल स्टोर पर भेजकर मरीज अपने घर पर ही दवा मंगा सकेगा। कोरोना संक्त्रस्मण जैसी स्थिति होने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम घटना स्थल पर पहुंचकर मरीज को अटैंड करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीनदयाल अस्पताल में भी शुरू होगी ओपीडी
पं.दीन दयाल उपाध्याय चिकित्सालय में भी ओपीडी शुरू होगी। इसके लिए यहां स्थापित कोरोना इकाई को बैरीकेट कर अलग कर दिया जाएगा। उसके बाद संभवतऱ् बृहस्पतिवार से यहां ओपीडी आरंभ हो जाएगी। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि दीनदयाल अस्पताल में कोरोना लाक डाउन से पहले ओपीडी प्रतिदिन चार हजार की थी। लाक डाउन में ओपीडी बंद होने से वहां आने वाले मरीजों को भटकना पड़ रहा है। इस समस्या को देखते हुए यहां ओपीडी शुरू कराने का फैसला किया गया है। इसके लिये यहां स्थापित कोरोना यूनिट को बैरीकेटिंग लगवाकर अलग कर दिया जाएगा। शेष अस्पताल में इमरजेंसी एवं नियमित मरीजों का इलाज शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed