फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Forward, backward, get all together, become the red of Mother India: Dinesh Sharma

अलीगढ़ : अगड़ा, पिछड़ा सब मिल जाओ, भारत मां के लाल बन जाओ : दिनेश शर्मा

Tue, 21 Dec 2021 01:26 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 01:26 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Forward, backward, get all together, become the red of Mother India: Dinesh Sharma
अलीगढ़ शहर के बारहद्वारी चौराहे पर भाजपा की जन विश्वास यात्रा में उमड़ी भीड़ का अभिवादन करते उप म - फोटो : CITY OFFICE
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

भाजपा की जन विश्वास यात्रा सोमवार को शहर व कोल विधानसभा क्षेत्र से होते हुए बरौली विधानसभा क्षेत्र पहुंची। यहां पर हरदुआगंज स्थित रुक्मिणी विहार में आयोजित सभा में उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की कर्म स्थली के लोगों, अगड़ा-पिछड़ा सब मिल जाओ और भारत माता के लाल बन जाओ। आने वाले चुनाव में सपा, बसपा और कांग्रेस का सूपड़ा साफ कर देना।
उन्होंने कहा कि हमलोग यात्रा में तीन घंटे की देरी से चल रहे हैं। लेकिन सड़कों पर अपार जनसमूह है। आज इस बात का आभास हुआ है कि भाजपा सरकार के पौने पांच वर्ष के काम पर जनता ने विश्वास व्यक्त किया है। करीब ढाई मिनट के संक्षिप्त संबोधन के दौरान जनता से पूछा कि आप सब सपा, बसपा, कांग्रेस सहित विरोधी पार्टियों का सूपड़ा साफ करने को तैयार हो... भीड़ की आवाज आई... हां। फिर कहा कि सपा हारेगी, बसपा हारेगी, कांग्रेस भागेगी और एआईएमआईएम हैदराबाद जाएगी। गाजा-बाजा एवं आतिशबाजी के साथ जन विश्वास यात्रा का शुभारंभ सारसौल खैर बाईपास रोड स्थित कलावती पैलेस से हुआ। विलंब से पहुंचने के कारण उप मुख्यमंत्री खैर रोड से यात्रा में शामिल हुए।
विज्ञापन

रथ पर उप मुख्यमंत्री के अतिरिक्त राज्यमंत्री संदीप सिंह, उदयभान सिंह, एटा सांसद राजवीर सिंह राजू भैया, विधायक डॉ. मानवेंद्र प्रताप सिंह, अनिल पाराशर, संजीव राजा, जिलाध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह, महानगर अध्यक्ष विवेक सारस्वत, प्रदेश प्रवक्ता आलोक अवस्थी, ब्रज क्षेत्र मीडिया प्रभारी नवल तिवारी आदि मौजूद थे। हरदुआगंज में आयोजित सभा में विधायक ठाकुर दलवीर सिंह, एमएलसी डॉ. जयवीर सिंह, ठाकुर श्यौराज सिंह, शिवनारायण शर्मा, युवा नेता अजय सिंह, अभिमन्यु सिंह, हेमवंत सिंह चौहान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विपक्ष के लिए हताशा एवं निराशा का समय
जन विश्वास यात्रा के दौरान पत्रकारों से बातचीत में उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि जन विश्वास यात्रा में जन सैलाब उमड़ रहा है। विपक्ष के लिए हताशा एवं निराशा का समय है। विपक्षी पार्टियों ने साढ़े चार साल जनता की उपेक्षा की है। उसका जवाब जनता चुनाव में देने वाली है। सपा नेताओं पर आयकर की कार्रवाई पर कहा कि केंद्रीय एजेंसी अपना काम अपने नियम से करती हैं। इसमें पार्टी विशेष की भूमिका नहीं होती है। कानून सबके लिए बराबर है। भाजपा की सरकार किसी के साथ भेदभाव नहीं करती। साथा चीनी मिल को अनुपूरक बजट में धन आवंटित न होने के सवाल पर कहा कि पूर्व की सरकारें चीनी मिल बंद कर देती थीं या बेच देती थीं। प्रदेश में अभी 119 चीनी मिल चल रहीं हैं। कोई खामी है तो दूर किया जाएगा। डॉ. शर्मा ने कहा कि विधानसभा चुनाव में बीजेपी पिछली बार का अपना रिकार्ड तोड़ेगी।

उप मुख्यमंत्री ने भाजपा सरकार की पौने पांच साल की उपलब्धियों को गिनाया। कहा कि छह जगह मेट्रो का काम चल रहा है। डिफेंस कॉरिडोर, 250 माध्यमिक विद्यालय बनकर तैयार हैं। प्रदेश में 78 डिग्री कॉलेज बनकर तैयार हुए हैं। 12 नए विश्वविद्यालयों की कार्रवाई संपन्न हुई है। यह बदला हुआ प्रदेश है, जहां कोरोना के समय भी 65 हजार करोड़ रुपये का निवेश आया है। यह वही यूपी है जो पहले दंगे के लिए जाना जाता था। आज यहां कानून का राज है। भाजपा सरकार ने आईटी हब दिया है, जेवर में एशिया का सबसे बड़ा हवाई अड्डा दिया है। इस सरकार में साढ़े चार लाख युवाओं को बिना सिफारिश सरकारी नौकरी मिली है। एक जिला एक उत्पाद से अप्रत्यक्ष रूप से करीब दो करोड़ रोजगार का सृजन हुआ है। अलीगढ़ की जनता कभी दंगों से कराहती थी। आज हिंदू और मुसलमान दोनों जन विश्वास यात्रा का स्वागत कर रहे हैं। मदरसों का आधुनिकीकरण किया जा रहा है। एक हाथ में पवित्र कुरान एवं दूसरे में कंप्यूटर देने की बात कर रहे हैं। इसमें कुछ गलत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed