फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Former chairman Manveer attended the court, went to jail in the Sachin murder case

अलीगढ़ : सचिन हत्याकांड में पूर्व चेयरमैन मनवीर कोर्ट में हाजिर, जेल गए

Fri, 31 Jul 2020 08:54 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2020 08:54 PM IST
विज्ञापन
Aligarh: Former chairman Manveer attended the court, went to jail in the Sachin murder case
भाजपा नेता व जिला पंचायत सदस्य दिनेश वकील के भतीजे सचिन चौधरी की हत्या में सुपारी देने के आरोपी भाजपा नेता व जट्टारी के पूर्व चेयरमैन मनवीर सिंह शुक्रवार को कोर्ट में हाजिर हो गए। कई दर्जन लोगों के साथ दीवानी पहुंचे मनवीर सिंह ने सीजेएम न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। जहां उन्हें अदालत ने न्यायिक अभिरक्षा में लेकर जेल भेज दिया। अब पुलिस उन्हें रिमांड पर लेने का प्रयास करेगी।
विज्ञापन

पिसावा में 6 जुलाई को हुई दमुआका निवासी सचिन चौधरी की हत्या में पुलिस ने पिछले दिनों शूटरों की गिरफ्तारी करते हुए यह खुलासा किया था कि मनवीर सिंह ने शूटरों को सुपारी दी थी। हालांकि, मनवीर सिंह को परिवार ने नामजद भी किया था। इसी मामले में पुलिस उन्हें लगातार तलाश रही थी। चूंकि, राजनीतिक दखलंदाजी भी शामिल थी। इसलिए पुलिस ज्यादा सख्ती नहीं दिखा पा रही थी।
विज्ञापन

इसी बीच शुक्रवार को मनवीर सिंह दो दर्जन से अधिक लोगों के साथ अचानक दीवानी पहुंचे। भीड़ के बीच शामिल मनवीर मुंह पर गमछा बांधे हुए थे, इसलिए उन्हें कोई पहचान नहीं पाया। सीधे अधिवक्ता के बिस्तर पर पहुंचने के बाद उन्हें सीजेएम न्यायालय में दाखिल कर दिया गया। जहां उनके आत्मसर्मपण आवेदन को स्वीकारते हुए न्यायालय ने न्यायिक अभिरक्षा में लेकर उन्हें जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि इस तरह के आरोपियों की पहले कोरोना जांच भी कराई जा रही है। इसके चलते उन्हें जेल के बजाय आईटीएम स्थित अस्थायी जेल भेजा जाता है। मगर इस मामले में पहले से कोरोना जांच भी करा ली गई थी। एसओ पिसावा के अनुसार अब मनवीर सिंह को रिमांड पर लेने का प्रयास किया जाएगा। मनवीर के सरेंडर की खबर पर दिनेश वकील भी दीवानी पहुंचे और अपने अधिवक्ता से मुलाकात कर विधिक राय ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed