{"_id":"5fc7e22a8ebc3e9baa35cee2","slug":"aligarh-farmers-of-aligarh-on-noida-delhi-border-protesting-against-three-ordinances-city-office-news-ali250152658","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : तीन अध्यादेशों के विरोध में नोएडा-दिल्ली बार्डर पर डटे अलीगढ़ के किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : तीन अध्यादेशों के विरोध में नोएडा-दिल्ली बार्डर पर डटे अलीगढ़ के किसान
Thu, 03 Dec 2020 12:21 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Dec 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
अलीगढ़ : भारतीय किसान यूनियन भानु द्वारा किसानों की मांगों को लेकर नोएडा, दिल्ली बॉर्डर पर अनिश्च
- फोटो : amar ujala
किसान विरोधी तीन अध्यादेशों के विरोध में 32 किसान संगठनों के दिल्ली जाम कार्यक्रम के तहत अलीगढ़ के भारतीय किसान यूनियन भानु के कार्यकर्ता लगातार दूसरे दिन भी दिल्ली नोएडा बार्डर पर डटे रहे। उन्होंने ऐलान किया कि जब तक बिलों में परिवर्तन नहीं किया जाता है तब तक धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन किसान भानु द्वारा किसानों की माँग को लेकर नोएडा दिल्ली बॉर्डर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ठा भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में अनिश्चितकालीन धरना दिया जा रहा है। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष योगेश प्रताप सिंह ने मांग की कि जब तक न्यूनतम समर्थन मूल्य पर किसानों के अनाज खरीदने को कानूनी रूप नहीं दिया जाएगा एवं किसान विरोधी तीनों बिलो मैं परिवर्तन नहीं किया जाएगा तब तक धरना जारी रहेगा। प्रदेश महासचिव डॉ. शैलेंद्र पाल सिंह ने कहा अब केंद्र सरकार से लड़ाई का शंख बज चुका है। जब तक किसान आयोग का गठन नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
आयोग में कृषि वैज्ञानिक एवं किसान ही उसके सदस्य होंगे और कोई राजनेता उसका सदस्य नहीं होना चाहिए एवं जब तक स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू नहीं किया जाएगा हम इस बॉर्डर से नहीं हटेंगे। दिल्ली नोएडा बार्डर पर हजारों की संख्या में किसान भाई दिल्ली की ओर जाने वाले रास्ते को घेर कर आंदोलन जारी रखे हुए हैं। इस दौरान राष्ट्रीय महासचिव प्रेमपाल सिंह चौहान, प्रदेश उपाध्यक्ष एस के सिंह राना, प्रदेश संगठन मंत्री श्रवण कुमार बघेल, प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक सिंह, मानवेंद्र सिंह, शुभेंदु सिंह एवं शुभम शर्मा सहित अलीगढ़ के सैकड़ों किसानों के साथ साथ विभिन्न राज्यों से हजारों किसान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
किसानों का आक्रोश भड़का तो सरकार को पड़ जाएंगे लेने के देने
भारतीय किसान सेना के जिलाध्यक्ष नौशाद आलम ने कहा है कि सरकार द्वारा जन विरोधी बिल पास किए जाने के विरोध मे जिस प्रकार से देश ओर प्रदेश के किसानों में आक्रोश है। अगर केंद्र सरकार तुरंत तीनों अध्यादेश वापस नहीं लेती तो भाकियू किसान सेना देश के सभी संगठनों के साथ मिल कर केंद्र सरकार कि ईंट से ईंट बजा देंगे। उन्होंने सरकार को अध्यादेश वापस लेने के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि यदि ऐसा नहीं किया गया तो चार दिसंबर को संगठन के पदाधिकारी व कार्यकर्ता गाजियाबाद के लिए कूंच करेंगे और अन्य संगठनों के साथ मिलकर आंदोलन को धार देंगे।
किसान आंदोलन के समर्थन में आया राष्ट्रीय लोकदल
राष्ट्रीय लोकदल ने किसान विरोधी तीन अध्यादेशों के विरोध में दिल्ली में किसान संगठनों के आंदोलन को समर्थन देने का एलान किया है। बुधवार को पार्टी पदाधिकारियों ने राजा महेंद्र प्रताप सिंह पार्क में एकत्र होकर दिल्ली में आंदोलन कर रहे किसानों के समर्थन में किसान बिल की तत्काल वापसी को लेकर एसीएम द्वितीय को राष्ट्रपति को संबोधित 3 सूत्री मांगों से संबंधितज्ञापन सौंपा।
जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने कहा कि सरकार को किसान विरोधी बिल तत्काल वापस लेने की आवश्यकता है। यह बिल किसानों के तमाम हितों पर डाका डालता है। कोरोना महामारी के समय में भी सरकार द्वारा ऐसा बिल पारित करना सरकार की गलत नीयत को दर्शाता है। किसान बहुत तंग व परेशान है और इन परेशानियों के चलते वह सड़क पर आकर धरना प्रदर्शन कर रहा है। सरकार शांतिपूर्वक धरना देते लाचार और मजबूर किसानों के ऊपर भयंकर ठंड में पानी की बौछार आंसू गैस के गोले दाग रही है।
राष्ट्रीय लोक दल मांग करता है कि सरकार को तत्काल इस अध्यादेश को समाप्त कर किसानों की मांगों को मांग कर देश में शांति बहाली करनी चाहिए। किसानों का शोषण और उन पर अत्याचार को तत्काल रुप से बंद करना चाहिए। ऐसा न होने पर राष्ट्रीय लोक दल भी आंदोलन करने को बाध्य होगा। इस मौके पर प्रतीक चौधरी एड, अशोक कुमार वाल्मीकि, केपी सिंह, फूल सिंह धनगर, दिनेश, विनोद करन, सुमन दिवाकर, भगवान सिंह, मोहम्मद इरफान, कुमरपाल सिंह, विजय किशोर, रन सिंह, देवेंद्र सिंह फौजदार, सनी चौधरी, सुनीता मलिक, मीनू गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे।