फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Farmer leader will be the face of CM in Uttar Pradesh: Sunil

अलीगढ़ : उत्तर प्रदेश में सीएम का चेहरा होगा किसान नेता : सुनील

Tue, 21 Dec 2021 12:42 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Farmer leader will be the face of CM in Uttar Pradesh: Sunil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

लोकदल राष्ट्रीय के अध्यक्ष चौधरी सुनील सिंह ने कहा कि इस बार उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री का चेहरा कोई किसान नेता ही होगा।
वह सोमवार को पत्रकारों से रूबरू थे। उन्होंने कहा कि अमेरिका में जन्मे, पढ़े-पले सिर्फ चुनाव के लिए भारत की नागरिकता लेने वाले आज किसान राजनीति करने का ख्वाब देख रहे हैं। सुनील सिंह ने कहा, पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह कहते थे कि 'मेरा बेटा अमेरिका में पढ़ा लिखा है वो किसानों की दर्द नहीं समझ सकता, उसे राजनीति में मत लाना'। ऐसे लोग चौधरी चरण सिंह की फोटो लगाकर बिना उनकी विचारधारा पर अमल किए किसानों और आम जनता को बहका रहे हैं। यही देश के किसान और आम जनता का दुर्भाग्य है और विपक्ष में रहने पर सिर्फ विदेश दौरे पर रहते हैं और केवल चुनाव के लिए राजनीति करते हैं।

उन्होंने कहा कि लोकदल पंचायतों से मिलकर सभी विधानसभा सीटों पर अपना प्रत्याशी उतारेगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि लोकदल सत्ता में आकर प्रत्येक वार्ड व ग्राम सभा पर एक लघु कुटीर उद्योग लगाएगा, जिससे कम से कम 100 परिवारों को रोजगार मिले और लोकदल जनता पर लगने वाले सभी के टैक्स को खत्म कर सिर्फ एक टैक्स लगाकर और डीजल, पेट्रोल व गैस पर वैट कम कर आम जनता को राहत देगा। लोकदल किसान आंदोलन में दिल्ली बॉर्डर पर किसानों के साथ के रहा और सत्ता में आने पर सभी उपज धान व गेहूं का 4 हजार रुपये एमएसपी देगा। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप हुड्डा, जिला अध्यक्ष देवानंद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed