फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: fake DIG wrote in-laws' address, got locked

अलीगढ़: फर्जी डीआईजी ने लिखाया ससुराल का पता, ताला लगा मिला

Sat, 10 Oct 2020 12:42 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: fake DIG wrote in-laws' address, got locked
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

मिर्जापुर में परिवार सहित दबोचा गया सीबीआई का फर्जी डीआईजी अलीगढ़ का नहीं, मूल रूप से बुलंदशहर के जालखेड़ा गांव का रहने वाला है। उसने मिर्जापुर में गिरफ्तारी के बाद जो पता लिखवाया है, वह उसकी ससुराल का है। जब उसके द्वारा बताए गए पते पर पुलिस पहुंची तो वहां भी ताला लगा मिला। हां, इतना जरूर पता लगा कि कुछ समय से वह यहीं रह रहा था। मगर अब पूरा परिवार गायब है।
मिर्जापुर पुलिस ने सीबीआई के फर्जी डीआईजी को परिवार सहित दबोचा है। वहां वह दर्शन करने गया था और उसने खुद एसपी को फोन कर अपने ठहरने आदि का इंतजाम कराया था। शक के आधार पर पकड़े जाने पर उसने अपना नाम राजीव सिंह पुत्र उदयवीर सिंह निवासी शिवपुरी शक्तिनगर बन्नादेवी अलीगढ़ बताया। इस मामले में मिर्जापुर पुलिस ने अलीगढ़ पुलिस को सूचना दी और अलीगढ़ पुलिस ने जब उसका सत्यापन शुरू किया तो पता चला कि उसने पता गलत लिखवाया है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर बन्नादेवी धीरेंद्र मोहन के अनुसार जो पता उस व्यक्ति ने लिखवाया है। वह उसकी ससुराल का पता है। इस पते पर हमारी टीम पहुंची तो वहां ताला लगा मिला। आसपास के लोगों से मालूम हुआ कि यह व्यक्ति मूल रूप से बुलंदशहर शहर कोतवाली के जालखेड़ा गांव का रहने वाला है। यहां कुछ समय से रह रहा था। मगर अब कई दिन से परिवार के साथ कहीं गया हुआ है। उसके ससुराल वाले कहां हैं, इस विषय में भी जानकारी नहीं है। इस जानकारी से मिर्जापुर पुलिस के साथ-साथ बुलंदशहर पुलिस को भी अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed