फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Fair of unemployed in the name of recruitment

अलीगढ़ : भर्ती के नाम पर लगा दिया बेरोजगारों का मेला

Tue, 28 Jul 2020 02:06 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2020 02:06 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Fair of unemployed in the name of recruitment
राजा तिवारी
विज्ञापन

सोमवार को आईटीआई परिसर में दस पदों पर नौकरी करने के लिए पहुंचे करीब 700 बेरोजगारों की भीड़ को देखकर आईटीआई स्टाफ के हाथ पैर फूल गए थे। लेकिन यहां सवाल उठता है कि आखिर किसकी गलती से यह संख्या इतनी बढ़ गई। यह जांच योग्य विषय है।
जानकारी के अनुसार नोएडा स्थित एक मोटर कार कंपनी के एचआर ने ईमेल भेजकर और फोन कर दस पदों पर अभ्यर्थी मांगे। कैंपस प्लेसमेंट के चलते शिक्षकों से कुशल विद्यार्थियों को बुलाने के लिए कहा गया था। लेकिन इस प्लेसमेंट की सूचना गूगल, यूट्यूब और कई वेबसाइट पर विगत कई दिनों से साझा की जा रही है। इतना ही नहीं, कुछ अखबारों में भी जानकारी छापी गई थी। यही वजह रही कि 10 पदों पर 700 से अधिक युवा साक्षात्कार देने के लिए पहुंचे। इस संबंध में आईटीआई प्राचार्य नवाब सिंह ने बताया कि शिक्षकों से उनके कुशल विद्यार्थियों को बुलाने को कहा था। अगर 100 विद्यार्थी भी होते तो उनमें से 10 का चयन हो जाता। इतनी संख्या के लिए मास्क और सैनिटाइजर की व्यवस्था की गई। आईटीआई स्टाफ और कार्यालय की तरफ से किसी भी प्रकार की कोई जानकारी साझा नहीं की गई। ऐसे में किसने यह बेरोजगार का मेला लगाया, वह बता नहीं पाए। नतीजतन पुलिस को बुलाना पड़ा।
विज्ञापन

जिले में तकरीबन 70 हजार हैं बेरोजगार
रोजगार के लिए बेरोजगारों के मेले पर अमर उजाला ने पड़ताल की तो पता चला कि जिले में 70 हजार के लगभग बेरोजगार पंजीकृत हैं। जबकि बिना पंजीकरण वालों की संख्या भी 30 हजार से कम नहीं है। क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी एके सिंह ने बताया कि लॉकडाउन के चलते तकरीबन 8600 प्रवासी मजदूर और नौकरीपेशा लोगों ने अपना पंजीकरण कराया है। वहीं नगर पंचायत, नगर निगम और नगर पालिकाओं से प्राप्त तकरीबन 63 हजार बेरोजगारों का सत्यापन किया जा रहा है। यह वह बेरोजगार हैं, जो नौकरी के लिए घूम रहे हैं। जिले में एक लाख बेरोजगार, जिनमें से 81 हजार पंजीकृत हैं। लॉकडाउन में बाहर से आए 8600 प्रवासी बेरोजगार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed