अलीगढ़ : धावक अमित चौधरी की मदद को बढ़ाएं हाथ
सार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ राष्ट्रीय यूथ एथलेटिक्स चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक विजेता अमित चौधरी के कुवैत में दौड़ने की राह में पासपोर्ट और आर्थिक स्थिति बाधा बन रही है। हालांकि, डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने भोपाल जाने से पहले अमित की मदद की थी और पदक जीतने का आशीर्वाद भी दिया था। एएमयू एबीके के शिक्षक शमशाद निसार ने बताया कि अमित सिंह के पिता की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है।
विज्ञापन