फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh expected to get transport city and gas pipeline

UP Budget 2023: यूपी सरकार का बजट 22 फरवरी को, अलीगढ़ को ट्रांसपोर्ट नगर और गैस पाइप लाइन मिलने की उम्मीद

Tue, 21 Feb 2023 04:19 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 21 Feb 2023 04:19 AM IST
सार

यूपी सरकार के बजट में ताला-हार्डवेयर कारोबार को ओर गति देने के लिए ट्रांसपोर्ट नगर व गैस पाइप लाइन की जरूरत बता रहे हैं। उम्मीद है कि इस बजट में इन दोनों योजनाओं के लिए अलीगढ़ को बजट मिलेगा।

विज्ञापन
Aligarh expected to get transport city and gas pipeline
यूपी बजट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश सरकार 22 फरवरी को बजट पेश करने जा रही है। इसे लेकर अपने जिले के ताला-हार्डवेयर उद्योग को बहुत सी उम्मीदें हैं। हालांकि जिस तरह से कारोबारियों के प्रति सरकार का झुकाव है, उससे कारोबारी बेहद संतुष्ट हैं। मगर योजनाओं की सहुलियतों पर जोर देने और ताला-हार्डवेयर कारोबार को ओर गति देने के लिए ट्रांसपोर्ट नगर व गैस पाइप लाइन की जरूरत बता रहे हैं। उम्मीद है कि इस बजट में इन दोनों योजनाओं के लिए अलीगढ़ को बजट मिलेगा।

विज्ञापन


जरूरत गैस पाइप लाइन की है। इससे बिजली खपत व कारोबार पर बोझ कम होगा। साथ में कारोबारी यूनिटों पर सरकार अपने खर्चे पर सोलर एनर्जी प्लांट लगाए, जिसका यूनिट चार्ज वसूले।-पवन खंडेलवाल, हार्डवेयर निर्यातक
विज्ञापन

कारोबार बढ़ रहा है, लेकिन कुछ समस्याएं हैं, जिस पर ध्यान देना जरूरी है। मूर्तियों पर 9 प्रतिशत जीएसटी है, इसको बनाने के लिए पीतल खरीदते हैं तो उस पर 18 फीसदी जीएसटी है। इसलिए पीतल पर 9 फीसद जीएसटी किया जाए। -कोमल कटारा, आर्टवेयर निर्यातक
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश सरकार से जिले को कुछ न कुछ जरूर मिलेगा। सबसे महती जरूरत ट्रांसपोर्ट नगर के लिए बजट मिलने की है। इस बजट में प्रदेश सरकार ट्रांसपोर्ट नगर के लिए बजट का प्रावधान करेगी, ऐसी हमें उम्मीद है।-विक्रांत गर्ग, हार्डवेयर कारोबारी 

सबसे बड़ी दिक्कत लोहे व अन्य धातुओं की कीमतों की स्थिरता को लेकर है। कीमतें लगातार बदलती रहती हैं। इससे खरीद बिक्री में नुकसान होता है। जीएसटी की जटिलताओं को दूर करने के लिए भी कोई प्रावधान करें।-गौरव गोदानी, लोहा कारोबारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed