फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh Exhibition

कोहिनूर पर सजे आस्था के सुर, आवाज और अंदाज का छाया जादू

Fri, 12 Feb 2021 01:29 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 01:29 AM IST
विज्ञापन
Aligarh Exhibition
कोहिनूर मंच पर आयोजित आस्था गिल के गीतों पर झूमते दर्शक। - फोटो : CITY OFFICE
पिछले एक दशक में फिल्मों से अलग गायकों ने एलबम के माध्यम से अपनी लोकप्रिय शैली और अंदाज से अलग मुकाम बनाया है। ऐसे ही गायकों में एक नाम शामिल है आस्था गिल का। राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी में बृहस्पतिवार की रात कोहिनूर मंच पर आस्था गिल ने अपने सुरों का जादू बिखेरा।
विज्ञापन

डीजे वाले बाबू मेरा गाना बजा दे गीत से प्रसिद्धि हासिल करने वाली आस्था गिल ने कोहिनूर मंच पर भी अपना चिर परिचित अंदाज प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह ने दीप प्रज्वलित करके किया। सबसे पहले ऊर्जा ग्रुप के कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति दी। फिल्म ताल के प्रसिद्ध गीत दिल ये बेचैन वे, रस्ते पे नैन वे, पेश करके सुनने वालों को झूमने पर मजबूर कर दिया। रात 9:15 बजे आस्था गिल ने मंच पर प्रवेश किया तो पंडाल में सुनने वालों ने जबरदस्त स्वागत किया।
विज्ञापन

आस्था गिल ने भी दर्शकों के साथ सीधा संवाद किया। अलीगढ़ यू आर रेडी, अलीगढ़ कीप इट अप जैसे अंदाज के साथ दर्शकों को अपने साथ जोड़ लिया। आस्था गिल ने मैं प्रेम का प्याला पी आया, एक पल में सदियां जी आया, गीत प्रस्तुत करके सुनने वालों को भी अपने साथ झूमने पर मजबूर कर दिया। इसके बाद आस्था गिल ने सोणियां, मुरली मुरली जैसे गीत प्रस्तुत किए। जनता की बेहद डिमांड पर उन्होंने डीजे वाले बाबू मेरा गाना बजा दे, प्रस्तुत किया तो एक बार को लगा भीड़ बेकाबू हो रही है। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को कई बार लाठियां भी फटकारनी पड़ीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

देर रात तक पंडाल में दर्शक आस्था गिल की आवाज और अंदाज का लुत्फ उठाते रहे। कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी अनुनय झा, एडीएम सिटी राकेश कुमार मालपानी, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शुभम पटेल, सिटी मजिस्ट्रेट विनीत कुमार, पीयूष साराभाई आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन शिवा पांडे ने किया।

बाहर गेट पर नोकझोंक अंदर सीट रहीं खाली
अलीगढ़। राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी शुरू होने के बाद आस्था गिल नाइट पहला बड़ा आयोजन था। इसको लेकर प्रशासन पहले से ही सतर्क था। कोहिनूर पंडाल में भीड़ नियंत्रण के लिए सुरक्षा बल को सतर्क कर दिया गया था। लेकिन अत्यधिक सतर्कता का नतीजा यह हुआ कि अंदर सीटें खाली पड़ी रहीं और बाहर लोगों की भीड़ प्रवेश के लिए जूझती रही। पंडाल में प्रवेश पाने के लिए लोगों की गेट पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों के साथ नोकझोंक भी होती रही।

नुमाइश में शोर मचाते दर्शकों की भीड़ को शांत करते पुलिसकर्मी।

नुमाइश में शोर मचाते दर्शकों की भीड़ को शांत करते पुलिसकर्मी।- फोटो : CITY OFFICE

कोहिनूर मंच पर अपने गीतों की प्रस्तुति देती आस्था गिल।

कोहिनूर मंच पर अपने गीतों की प्रस्तुति देती आस्था गिल।- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed