Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Electricity workers shouted, work boycott continued throughout the day, demonstration - sloganeering

Aligarh: बिजली कर्मियों ने भरी हुंकार, दिन भर जारी रहा कार्य बहिष्कार, प्रदर्शन- नारेबाजी

Sat, 03 Dec 2022 06:00 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Sat, 03 Dec 2022 06:00 AM IST
सार

धरने में बड़ी संख्या में शहर एवं देहात क्षेत्र के कर्मचारी, अधिकारी शामिल हुए। बिजली कर्मियों के कार्य बहिष्कार के चलते बिल काउंटर बंद रहे और लाइन फाल्ट आदि समस्याओं को लेकर उपभोक्ताओं को काफी परेशानियां उठानी पड़ी।

विज्ञापन
Aligarh: Electricity workers shouted, work boycott continued throughout the day, demonstration - sloganeering
लाल डिग्गी पर अपनी मांगो को लेकर धरना-प्रदर्शन करते बिजली कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऊर्जा निगमों के शीर्ष प्रबंधन पर मनमानी का आरोप लगाते हुए आंदोलनरत बिजलीकर्मियों का चौथे दिन शुक्रवार को भी कार्य बहिष्कार जारी रहा। उन्होंने 15 सूत्रीय मांगों को लेकर नारेबाजी करते हुए धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि मांगे पूरी न होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। लाल डिग्गी कार्यालय के बाहर बिजली अभियंता, अवर अभियंता एवं कर्मचारियों ने धरना-प्रदर्शन जारी रखते हुए प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

विज्ञापन


धरने में बड़ी संख्या में शहर एवं देहात क्षेत्र के कर्मचारी, अधिकारी शामिल हुए। बिजली कर्मियों के कार्य बहिष्कार के चलते बिल काउंटर बंद रहे और लाइन फाल्ट आदि समस्याओं को लेकर उपभोक्ताओं को काफी परेशानियां उठानी पड़ी। धरने में वक्ताओं ने ऊर्जा निगमों के शीर्ष प्रबंधन पर हठधर्मी, नकारात्मक एवं तानाशाही रवैया अपनाने का कड़ा विरोध किया गया। उन्होंने कहा कि वर्षो से लंबित न्यायोचित समस्याओं के समाधान के लिए सरकार एवं प्रबंधन से लगातार मांगे करते चले आ रहे हैं। इसके बाद भी उनकी समस्याओं का कोई स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा है। इतना ही नहीं प्रमुख मांगों को भी पूरा नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार एवं प्रबंधन का ध्यानाकर्षण करने के लिए विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के तमाम घटक श्रम संघों / सेवा संगठनों द्वारा संयुक्त रूप से लोक तांत्रिक एवं शातिपूर्ण तरीके से चलाए जा रहे आंदोलन को और तेज किया गया है। उन्होंने साफ किया कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जाएंगी, तब तक उनका अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। उन्होंने शीर्ष प्रबंधन और चेयरमैन पर ऊर्जा निगमों में टकराव का वातावरण पैदा करने का आरोप लगाते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं ऊर्जा मंत्री अरविंद कुमार शर्मा से अपील की है कि वे तत्काल इस प्रकरण में हस्तक्षेप कर बिजली कर्मियों की समस्याओं का स्थायी समाधान कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


धरने की अध्यक्षता प्रताप सिंह एवं संचालन प्रदीप शर्मा ने किया। धरने में क्षेत्रीय संयोजक अरविंद कुमार निगम, जिला संयोजक प्रवीन शाक्य, जिला संरक्षक राहुल बाबू कटियार, पंकज त्रिपाठी, पीयूष सारस्वत, सौरव मंगला, अरूण यादव, प्रदीप चौहान, भगवती प्रसाद, प्रवेश कुमार, भूपेंद्र रावत, गौरव शर्मा, प्रेम चंद्र गोला, प्रताप सिंह, विक्रम सिंह, संजीव वार्ष्णेय, रेहान अहमद, प्रमोद कुमार, अश्वनी उपाध्याय, नरेंद्र गुप्ता, नबेद इकवाल, विनोद कुमार, वीरभद्र सत्यार्थी, एके रूहेला, जीएस कसेरवाल, सेठपाल, अमित कुमार चौधरी, प्रवीन कुमार मौर्या, खालिद हफीज, निशांत कुमार, मो. इदरीस, एपी सिंह, आरके शर्मा, उदल सिह आदि ने विचार रखे।


राजस्व वसूली हो रही प्रभावित
विद्युत अधिकारियों के कार्य बहिष्कार के चलते राजस्व वसूली पूरी तरह से ठप है। सिर्फ स्टाफ फाल्ट आदि से जुड़ी शिकायतों को ही दूर कर रहा है। बाकी काम ठप पड़ा हुआ है। इससे शहरी एवं देहात क्षेत्र के उपभोक्ताओं को बेहद दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर सभी ऑनलाइन पोर्टल का कार्य भी बंद पड़ा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed