फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Earth Doli at six in the morning

अलीगढ़ : सुबह छह बजे धरती डोली

Sat, 25 Jul 2020 02:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Earth Doli at six in the morning
जिले में शुक्रवार सुबह छह बज कर दो मिनट के करीब भूकंप का कंपन महसूस किया गया। ये कंपन कहीं कम तो कहीं ज्यादा था। हालांकि इससे किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन देश में लगातार आ रहे भूकंप के कारण इसकी चर्चा होती रही। सोशल मीडिया पर चली कुछ खबरों में इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर तीन के करीब बताई गई, हालांकि यहां रिक्टर स्केल की सुविधा नहीं होने से इसकी पुष्टि नहीं हुई।
विज्ञापन

एएमयू भूगोल विभाग के सीनियर प्रोफेसर अतीक अहमद ने बताया कि बहुत कम तीव्रता के भूकंपीय कंपन कम ही लोगों को महसूस होते हैं क्योंकि ट्रेनों और भारी वाहनों के गुजरने पर होने वाले कंपन भी लगभग ऐसे ही होते हैं। इसलिए आम आदमी इनको नजरंदाज कर देता है। वर्तमान में पूरे देश में जारी कंपन चमौली में आए भूंकप की वजह से है, जिसके बाद से पृथ्वी के गर्भ के अंदर की प्लेट एक दूसरे के साथ तालमेल कर रही हैं। इसी तालमेल के दौरान प्लेट जब एक दूसरे से टकराती हैं या रगड़ती हैं तो कंपन पैदा होता है। रिक्टर स्केल 3 प्वाइंट तक के कंपन दर्ज तो हो जाते हैं, लेकिन जन सामान्य को इसका बहुत कम पता चलता है। 4 से 8 प्वाइंट के बीच का कंपन नुकसानदायक है, इसमें तेज झटके महसूस होते हैं।
विज्ञापन

दिल्ली सबसे पुरानी अरावली की पहाड़ियों पर बसा होने के कारण सबसे सुरक्षित है। गंगा यमुना के दोआबे पर बसा अलीगढ़ शॉक ऑब्जार्वर जोन है। गंगा जामुना के बीच की जमीन की परत मोटी है, जिससे यहां भूकंप का खतरा बहुत कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम का पूर्वानुमान
एएमयू के भूगोल विभाग के अनुसार आगामी 29, 30 और 31 जुलाई से 2 से 4 अगस्त तक बारिश होने का पूर्वानुमान है, लेकिन मूसलाधार बारिश नहीं होगी। इस बीच न्यूनतम तापमान 27 और अधिकतम 37 डिग्री तक रहेगा। आद्रता 80 से 90 फीसदी और हवा की रफ्तार महज 6 से 8 किमी प्रतिघंटा तक रहेगी, जिसकी वजह से उमस परेशान करेगी। अच्छी बात ये है कि सावन के आखिरी दिनों में कुछ बारिश होने की उम्मीद बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed