फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Due to non-payment of salary, Dussehra of Corona warriors faded

अलीगढ़ : वेतन नहीं मिलने से कोरोना योद्धाओं का दशहरा फीका

Thu, 14 Oct 2021 01:45 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Due to non-payment of salary, Dussehra of Corona warriors faded
वेतन नहीं मिलने से कोरोना योद्धाओं का दशहरा फीका पड़ गया है। सबसे अधिक संविदा कर्मी परेशान है। सामान्य घरेलू कार्यों के साथ ही बैंक आदि के ऋण की किश्त भी नहीं चुका पा रहे हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारियों के अतिरिक्त संविदा कर्मियों को सितंबर माह का वेतन नहीं मिला है। इस वजह से कर्मियों की परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन

क्षय रोग विभाग के ही 80 से अधिक संविदा कर्मचारी हैं, जिनको मानदेय नहीं मिला है। ये वे कर्मचारी हैं जो कोरोना काल में जान जोखिम में डाल कर मरीजों की सेवा कर रहे थे। इसके अतिरिक्त सीएमओ ऑफिस में तैनात अधिकारी एवं कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला है। उनका नवरात्र फीका पड़ गया है।
विज्ञापन

कुछ संविदा कर्मियों ने बताया कि बाइक की किश्त जमा नहीं कर पा रहे हैं। घर में भी दिक्कत शुरू हो गई है। किराना दुकानदार पैसे की मांग कर रहा है। एडी हेल्थ एसके उपाध्याय ने 24 सितंबर 2021 को ही सीएमओ को पत्र लिखकर समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों (नियमित एवं संविदा) का वेतन प्रत्येक माह की पहली तारीख को उनके खाते में आहरित करने का निर्देश दिया था। सीएमओ डॉ. आनंद उपाध्याय ने बताया कि प्रदेश स्तर पर तकनीकी बदलाव आने से कुछ दिक्कत हो रही है। दो-तीन दिन में समस्या का समाधान होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed