{"_id":"5fb2c0608ebc3e9c064f9688","slug":"aligarh-drawing-attention-to-safety-before-opening-medical-college-hospital-city-office-news-ali2488603193","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल खोलने से पहले सुरक्षा की तरफ ध्यान आकर्षित कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल खोलने से पहले सुरक्षा की तरफ ध्यान आकर्षित कराया
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
मुस्लिम विश्वविद्यालय के जेएन मेडिकल कॉलेज प्रशासन द्वारा कॉलेज के अस्पताल को चरणबद्ध तरीके से खोले जाने की घोषणा के बाद रेजिडेंट डॉक्टर्स एकेडमी ने सुरक्षा और सावधानी उपायों को लेकर मेडिकल कॉलेज प्रशासन का ध्यान आकर्षित कराया है।
आरडीए के अध्यक्ष डॉक्टर हमजा मलिक ने कहा है कि सर्दियों का सीजन संक्रमण फैलने के लिए सबसे अनुकूल रहता है। इसलिए हॉस्पिटल खोलने से पहले पर्याप्त संख्या में पीपीई किट और अन्य उपकरण उपलब्ध रखे जाएं।
इससे पहले मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल प्रोफेसर शाहिद अली सिद्दीकी ने कहा था कि कॉलेज के हॉस्पिटल को चरणबद्ध तरीके से खोलने के संबंध में अगले कुछ दिनों में कोविड-19 की परिस्थिति व संसाधनों की उपलब्धता पर विचार-विमर्श करेंगे। ओपीडी की अनिवार्य सावधानियां जैसे सामाजिक दूरी, स्वच्छता, सफाई, मास्क पहनना आदि का कड़ाई से पालन किया जाएगा।
विज्ञापन
जेएन मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में प्रतिदिन तीन हजार के आसपास मरीज आते हैं। यहां पर अलीगढ़ के अलावा बिजनौर, बदायूं, एटा, कासगंज, हाथरस, बुलंदशहर आदि आसपास के जिलों के मरीज भी आते हैं। हॉस्पिटल खोलने से पहले मेडिकल कॉलेज प्रशासन को इन सभी बातों का ध्यान रखना होगा।
अभी यह है स्थिति
अलीगढ़। जेएन मेडिकल कॉलेज में मौजूदा समय में आपात सेवाएं जारी हैं। ओपीडी टेलीमेडिसिन के माध्यम से काम कर रही है। वह सभी ऑपरेशन किए जा रहे हैं जो इमरजेंसी के हैं और जिन ऑपरेशन को आगे के लिए स्थगित किया जा सकता है उनको आगे स्थगित कर दिया गया है।
इसके अलावा मेडिकल कॉलेज की स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में प्रसव का काम भी हो रहा है। सिजेरियन ऑपरेशन की स्थिति आने पर वह भी हो रहे हैं। वह गर्भवती महिलाएं जिन को कोरोना वायरस है उनके लिए अलग से प्रसव कक्ष संचालित किया जा रहा है। अन्य किसी प्रकार का चिकित्सा कार्य नहीं हो रहा है।