{"_id":"611827d18ebc3ee00a07dc62","slug":"aligarh-dm-ssp-settled-two-complaints-sent-two-to-family-counseling-center-city-office-news-ali2707447165","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : डीएम-एसएसपी ने दो शिकायतें निपटाईं, दो को परिवार परामर्श केंद्र भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : डीएम-एसएसपी ने दो शिकायतें निपटाईं, दो को परिवार परामर्श केंद्र भेजा
विज्ञापन
बन्नादेवी थाने में आयोजित समाधान दिवस में फरियादियों की समस्या सुनती डीएम सेल्वा कुमारी जे और ए?
- फोटो : CITY OFFICE
जिला मजिस्ट्रेट सेल्वा कुमारी जे. एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने थाना समाधान दिवस पर बन्नादेवी कोतवाली पहुंचकर पीड़ितों की समस्याओं को सुना। उन्होंने अधिकारियों को भूमि विवाद से संबंधित शिकायतों के निस्तारण के लिए टीम गठित कर मौके पर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि समस्या ग्रस्त व्यक्तियों से थानों में मित्रवत व्यवहार किया जाए एवं उनकी शिकायतों को खुद अपनी समस्या समझते हुए मानवीय दृष्टिकोण अपनाकर निस्तारण किया जाए।
जिला मजिस्ट्रेट ने महिला हेल्प डेस्क में मौजूद महिला शिकायत रजिस्टर में प्रत्येक शिकायत का अंकन करने के निर्देश देते हुए कहा कि पीड़ित महिला का मोबाइल नंबर अवश्य अंकित किया जाए ताकि आगे फॉलोअप में कोई समस्या ना आए।
इसके साथ ही समय-समय पर सुलझाए गए मामलों में भी पीड़ित महिला से उसका हाल चाल मालूम किया जाए। बन्ना देवी कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस में 4 शिकायतें प्राप्त हुई। जिसमें भूमि एवं दुकान से संबंधित 2 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, शेष दो मामलों को पारिवारिक परामर्श केंद्र में मध्यस्थता के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
शासन के निर्देश पर माह के द्वितीय एवं चौथे शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया जाता है। इसी क्त्रस्म में जनपद के सभी थानों पर थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। डीएम ने इस दौरान समाधान दिवस रजिस्टर, मालखाना, महिला शिकायत रजिस्टर, आईजीआरएस एवं भूमि विवाद संबंधी शिकायत रजिस्टर की भी जांच की। लेखपालों को निर्देशित किया कि भूमि विवाद से जुड़े मामलों को पुलिस टीम के साथ मौके पर जाकर अभिलेखीय साक्ष्यों के साथ समाधान किया जाए।
उन्होंने कहा कि सिविल मामलों को मध्यस्थता के आधार पर ही निस्तारित किया जाए। सहायक निबंधक को निर्देशित किया गया कि यदि किसी विवाद के निपटान में राजस्व टीम को अभिलेखीय साक्ष्य की आवश्यकता है तो इसमें पुलिस एवं राजस्व की टीम की मदद करते हुए अभिलेख उपलब्ध करा दिए जाएं।
एडीएम सिटी राकेश कुमार मालपाणी ने थाना ऊपरकोट कोतवाली और सासनीगेट में थाना समाधान दिवस कराया। एसीएम द्वितीय अंजुम बी ने सिविल लाइस में थाना समाधान दिवस आयोजित कराया।