फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh DM Sanjeev Ranjan administered the oath of Constitution

Republic Day: डीएम ने ध्वजारोहण कर दिलाई संविधान की शपथ, स्वतंत्रता सेनानी-वीर शहीदों को किया नमन

Mon, 27 Jan 2025 10:33 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 27 Jan 2025 10:33 AM IST
सार

डीएम संजीव रंजन ने कहा कि आजादी की लड़ाई में अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के ऊपर जब देश के विकास का दायित्व आया तो उन्होंने विश्व भर के संविधान का मंथन कर उनमें से अच्छी-अच्छी बातों को अपने संविधान में शामिल किया।

विज्ञापन
Aligarh DM Sanjeev Ranjan administered the oath of Constitution
ध्वजारोहण के बाद ध्वज को सलामी देते डीएम संजीव रंजन - फोटो : सूचना विभाग

विस्तार

अलीगढ़ के डीएम संजीव रंजन ने  76वें गणतंत्र दिवस पर कलैक्ट्रेट में ध्वजारोहण कर संविधान की शपथ दिलाई। डीएम ने जय स्तम्भ पर पुष्पांजलि अर्पित कर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं वीर सैनिकों को नमन कर श्रद्धांजलि दी। डीएम संजीव रंजन व एडीएम वित्त मीनू राणा ने आम एवं अमरूद का पौधा रोपण किया।

विज्ञापन


डीएम संजीव रंजन ने कहा कि आजादी के बाद देश के सामने बहुत सी चुनौतियां और समस्याएं थीं, जिनमें सबसे बड़ी चुनौती देश के विकास की थी। आजादी की लड़ाई में अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के ऊपर जब देश के विकास का दायित्व आया तो उन्होंने विश्व भर के संविधान का मंथन कर उनमें से अच्छी-अच्छी बातों को अपने संविधान में शामिल किया। हमारा संविधान कोई किताब नहीं बल्कि एक ग्रंथ है, जिसमें जनभावनाओं को मूर्त रूप दिया गया है। 
विज्ञापन


गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान एडीएम पंकज कुमार, एडीएम न्यायिक अखिलेश कुमार यादव, सिटी मजिस्ट्रेट रमाशंकर, एसीएम सुधीर कुमार सौनी, संजय मिश्रा, मोहम्मद अमान, वरिष्ठ कोषाधिकारी योगेश कुमार आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed