फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh district 31st police station Gorai

Aligarh: 111 गांवों पर अस्तित्व में आया अलीगढ़ जिले का 31वां थाना गोरई, 60 कर्मी तैनात, उद्घाटन एक-दो दिन में

Mon, 26 May 2025 11:00 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 26 May 2025 11:00 AM IST
सार

अलीगढ़ जनपद में अब थानों की संख्या 31 हो गई है। गोरई थाना नया बना है। इसमें इगलास थाने से काटे गए 111 गांवों को रखा गया है। पहले एसओ के रूप में रंजीत कटारा व 60 कर्मचारियों को तैनाती दी गई है। अगले दो दिन में उद्घाटन भी कराया जाएगा।

विज्ञापन
Aligarh district 31st police station Gorai
गाेरई थाना भवन का निर्माण अंतिम चरण में - फोटो : संवाद

विस्तार

प्रदेश के सबसे बड़े थानों वाली टॉप-10 सूची में शुमार इगलास थाने को काटकर बनाया गया गोरई थाना अस्तित्व में आ गया है। इस तरह गोरई अलीगढ़ जिले का 31वां थाना बन गया है। यहां भवन बनते ही पहले हेड मुहर्रिर की तैनाती कर दी गई। अब पहले एसओ के रूप में रंजीत कटारा व 60 कर्मचारियों को तैनाती दी गई है। संकेत है कि अगले दो दिन में उद्घाटन भी कराया जाएगा।

विज्ञापन


जिले का इगलास थाना राजस्व ग्राम व क्षेत्रफल की दृष्टि से प्रदेश व आगरा जोन में सबसे बड़े थानों की सूची में शामिल है। राज्यपाल स्तर से कई साल पहले इसका बंटवारा कर इगलास की गोरई चौकी को थाने का दर्जा देने का प्रस्ताव भेजा गया था। तीन वर्ष पहले मोहर लगी थी और बजट जारी कर इसका निर्माण भी शुरू करा दिया गया। पिछले वर्ष जिला पुलिस के प्रस्ताव पर राज्यपाल स्तर से राजस्व गांवों के बंटवारे पर मोहर लगाकर नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया था।
विज्ञापन


इसके तहत इगलास में कस्बा सहित कुल 308 राजस्व गांव थे, जिनमें से 197 राजस्व गांव इगलास में व 111 राजस्व गांव गोरई में शामिल किए गए। बस थाने के भवन निर्माण का इंतजार था। अब भवन बन चुका है। किसी बड़े अधिकारी से दो दिन में उद्घाटन कराया जाएगा। हेड मुहर्रिर की तैनाती कर दी गई थी। उनके द्वारा इगलास थाने से गोरई थाने से संबंधित रिकॉर्ड संकलित किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

गोरई थाना शासन से पहले से स्वीकृत था। बस भवन निर्माण पूरा होने का इंतजार था। यह पूरा हो चुका है। यहां हेड मुहर्रिर के साथ साथ एसओ व स्टाफ की तैनाती कर दी गई है। अगले एक दो दिन में इसका शुभारंभ कराया जाएगा। - संजीव सुमन, एसएसपी

जिले का 31वां थाना होगा गोरई

जिले में तीन वर्ष पहले तक महिला थाना सहित कुल 27 थाने थे। तीन नए थाने रोरावर, महुआ खेड़ा व गोधा पिछले तीन वर्ष में सृजित हुए। इस तरह जिले में कुल थानों की संख्या 30 हो गई। अब गोरई 31वां थाना होगा। इसके अलावा एक साइबर थाना भी संचालित है।
थाने में बने आवास
ये गांव आज से गोरई थाने में
अलीगढ़ के गोंडा-इगलास व मथुरा के मांट व राया बॉर्डर पर इगलास सर्किल में गोरई थाना अस्तित्व में आ गया है। सोमवार सुबह जब आप जागेंगे तो आपके ये गांव इगलास थाने से हटकर गोरई थाने का हिस्सा होंगे। जानिये उन 111 गांवों की सूची, जो तत्काल प्रभाव से गोरई थाने के अधीन आ गए हैं...
गोरई, बांस झूला, बांस टोड़ा, सिकतरा, मोहनपुर, गढ़ी मल्लू, हर्जी का वास, सकऊआ, लाल नगर उर्फ गढ़ी बंसी, सुदामा वास, चिंता वास, नगला टुंडा, जोगपुरा, बिचपुरी, नगला देव, मर्रकपुर, सूरजा, कारोली, नगला घना, गढ़ी बुच्चा, बांस बली, श्यामगढ़ी, धोवती, भगवानगढ़ी, बांस फतेली, बुर्जे, कुबरा, पचहेरा, राजीपुर, खेम का वास, तरा, जमो, महदोरा, कंठी नगरिया, राम नगला, जलालपुर डेटा, भंगरा, रामपुर, खरसोली, नगला सती, शाहपुर, ठठोई, गिंडोरा, बकसा, जटवार, दातऊ नगरिया, दातऊ, छेछऊ, महबला, चिलावटी, खपरिया, नगला जोधा, अरनिया गढ़ी, नगला पीरा, अमरपुर घाना, मढ़ी, कस्बा बेसवां, किला बेसवां, कलींजरी, नगला कलुआ, नयावास, नगला फोंदा, मिर्जापुर, संगीला, मोहकमपुर, गढ़ी धनू, सतलोनी कला, सतलोनी खुर्द, बिझेरा, लुखटिया, नगला शेखा, श्योरा, श्योरा बहादुरपुर, बिजऊ, मोनिया, लोरिया, दिसवार, मुमरेजा, रामनगर, नगला जसराम, जीवनपुर, तारापुर, जहरोली, रामपुर, पीहरी, दयापुर, मुकुंदपुर, भानऊ कला, भानऊ खुर्द, अलीपुरा, धांधरिया, लालपुर, सरकोरिया, टमोटिया, धोरिया, सोनइया, नगला अमर सिंह, नगला लोधा, साथिनी, मान, चूहरा, जोगपुरा, रनसुरा, कोहन गांव, पटपर नगला, पिथेर भगत, भगू, नगला कस, नगला नंद, साईं की मढ़इया, गढ़ी पिथेर गांव हैं।

ये है इगलास की मौजूदा सीमा

मथुरा के राया, हाथरस के सासनी व मुरसा, अलीगढ़ के गोंडा, मडराक व लोधा की सीमा से जुड़ता हैं।

ये थाना प्रभारी भी बदले
एसएसपी ने 25 मई देर शाम थाना प्रभारी बदले हैं। जिसके क्रम में महुआखेड़ा से सत्यवीर सिंह को अतरौली, अतरौली से विजयकांत शर्मा को गाजियाबाद के लिए कार्यमुक्त, एएचटीयू से उदयभान सिंह को पिसावा, अतरौली से जोगेंद्र सिंह को महुआ खेड़ा, क्राइम ब्रांच से सरिता सिंह को गोधा, गोधा से सरिता द्विवेदी को एएचटीयू, पिसावा से रंजीत कटारा को गोरई भेजा है। वहीं 9 दरोगाओं को इधर से उधर चौकी पर भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed