{"_id":"61c0d0b06ff2bd22af0a006d","slug":"aligarh-delhi-and-lucknow-eye-on-jan-vishwas-yatra-city-office-news-ali2810879120","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : जन विश्वास यात्रा पर दिल्ली व लखनऊ की नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : जन विश्वास यात्रा पर दिल्ली व लखनऊ की नजर
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
भाजपा की जन विश्वास यात्रा में एक रथ के अतिरिक्त आठ इनोवा एवं दो जाइलो गाड़ियां चल रही हैं। हरियाणा नंबर की ये सभी गाड़ियां भाजपा के रंग में हैं। इनोवा एवं जाइलो में 60 लोगों की टीम चल रही है, जो यात्रा में अंत तक रहेंगे। टीम के सदस्य पल-पल की खबरों से संगठन के दिल्ली एवं लखनऊ के पदाधिकारियों को अवगत करा रहे हैं। जनता से भी फीडबैक ले रहे हैं।
टीम में शामिल पवन कुमार रावत एवं अमित वर्मा ने बताया कि यात्रा के साथ 60 लोग चल रहे हैं। सभी लोग यात्रा समाप्ति तक रहेंगे। तीन-तीन लोगों की टीम बनाई गई है। एक टीम के जिम्मे सोशल मीडिया लाइव दिखाना है। दिल्ली एवं लखनऊ फोटोग्राफ भेजे जा रहे हैं। इसी तरह भोजन, आवास और वाहन आदि के लिए टीम है। एक टीम रिजर्व है। किसी की तबियत खराब होने पर एक्टिव हो जाएगी। भोजन और आवास से जुड़ी टीम के सदस्य रात्रि विश्राम स्थल का मुआयना करते हैं। टीम में शामिल सदस्यों का कहना है कि यात्रा से संबंधित जानकारी दिल्ली एवं लखनऊ को दी जाती है। सेंट्रल की टीम की यात्रा पर विशेष नजर है। फीडबैक भी लेती है। यह भी पूछा जाता है कि यात्रा में कितने लोग आ रहे हैं। किसी तरह की दिक्कत तो नहीं है। जनता से बातचीत कर भी फिडबैक देते हैं।
मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता
अलीगढ़। जन विश्वास यात्रा उन क्षेत्रों में भी पहुंची, जहां सामान्यत: बड़ी राजनीतिक गतिविधियां कम होती हैं। खैर रोड एवं देहली गेट आदि मिश्रित आबादी वाले क्षेत्र है। यू तो पूरे यात्रा पर सुरक्षा का इंतजाम था। परंतु खैर रोड से लेकर दिल्ली गेट तक काफी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात थी।