फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh crime

गोविंद नगर में रंजिश में दो पक्षों में पथराव, कई जख्मी

Sat, 14 Nov 2020 12:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
Aligarh crime
महानगर के देहलीगेट क्षेत्र के गोविंद नगर में बृहस्पतिवार रात छेड़खानी से जुड़ी रंजिश में दो पक्षों में मारपीट के दौरान जमकर लाठी डंडे चले और पथराव भी हुआ। इस दौरान दोनों ओर से आधा दर्जन लोग जख्मी हुए हैं। इस मामले में दस लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

गोविंद नगर निवासी शबाना की इलाके के ही कुछ लोगों से रंजिश चल रही है। बृहस्पतिवार रात शबाना घर में थी। तभी तभी दूसरे पक्ष का एक युवक घर के बाहर आकर गाली-गलौज करने लगा। इस दौरान विरोध पर दोनों में कहासुनी हो गई। कुछ ही देर में दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और मारपीट शुरू हो गई। इसी बीच दोनों ने अपने घरों की छतों से पथराव करना शुरू कर दिया। मामला बढ़ता देख किसी ने पुलिस को खबर दे दी। खबर पर आई पुलिस को देख हमलावर मौके से भाग गए। इस झगड़े में फैसल और फैजान समेत आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा है। शबाना की तहरीर पर पुलिस ने दानिश, मुमताज, दिलशाद, इकराम समेत 10 के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed