फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh crime

लोधा में जिमखाने में दो पक्षों में हुआ झगड़ा, तमंचे लहराए

Fri, 04 Nov 2022 11:58 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Nov 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
Aligarh crime
तमंचा लहराने के बाद जिम सेंटर के बाहर लगी भीड़। - फोटो : LODHA
शुक्रवार की शाम कस्बे के एक जिमखाने में दो युवकों के बीच झगड़ा हो गया। झगड़ा बढ़ने पर एक युवक ने दूसरे को दिखाते हुए तमंचा लहराया। तमंचा लहराने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस पहुंच गई और जंगल की ओर भाग एक एक युवक को घेराबंदी कर तमंचे समेत दबोच लिया।
विज्ञापन

बताते हैं कि जिमखाना में कस्बा समेत दूर गांवों से युवक जिम करने के लिए आते हैं। जिम करने को लेकर ही दो युवकों के बीच झगड़ा हो गया। झगड़ा इतना बढ़ा कि दोनों एक-दूसरे से मारपीट करने पर उतारू हो गए। खैर क्षेत्र के युवक ने अपने घर पर झगड़े की सूचना दी। इस पर एक युवक तमंचा लेकर जिमखाना में दूसरे युवक को जान से मारने के लिए पहुंच गया। खैर क्षेत्र के युवक ने तमंचा निकालकर दूसरे युवक पर तान दिया और तमंचा लहराने लगा। इससे वहां हड़कंप मच गया। खबर पर थाना पुलिस पहुंच गई। इस पर तमंचा लहरा रहा युवक जंगल की ओर भाग निकला। इस पर पुलिस ने पीछा कर जंगल में घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक आदित्य कुमार ने बताया कि जिमखाना में दो युवकों के बीच झगड़ा हुआ था। इसी में एक युवक दूसरे को डराने के लिए तमंचा लेकर पहुंचा था। झगड़ा करने वाले दोनों आरोपियों को पकड़कर थाने में बंद कर दिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed