{"_id":"5eb06c8a8ebc3e904a74929d","slug":"aligarh-court-news-city-office-news-ali2329013157","type":"story","status":"publish","title_hn":"मई के मुकदमों की सुनवाई अब जुलाई में, जनपद न्यायाधीश ने नई तारीखें घोषित कीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मई के मुकदमों की सुनवाई अब जुलाई में, जनपद न्यायाधीश ने नई तारीखें घोषित कीं
विज्ञापन
उच्च न्यायालय ने लॉकडाउन 3.0 अवधि के मामलों के निस्तारण के लिए अग्रिम तिथियां निर्धारित कर दी हैं। जनपद न्यायाधीश राम मनोहर नारायण मिश्र ने बताया कि जनपद के सभी न्यायालय व अभिकरण पूर्ववत अग्रिम आदेश तक बंद रहेंगे। जनपद न्यायालय अलीगढ़ और इसके अंतर्गत बाह्य स्थित न्यायालय इगलास, अतरौली एवं खैर में इस अवधि में नियत जमानत प्रार्थनापत्रों, अत्यावश्यक प्रार्थनापत्रों एवं उच्च न्यायालय अथवा उच्चतम न्यायालय द्वारा समयबद्ध अवधि में मामलों के निस्तारण के लिये आदेशित मामलों के अतिरिक्त नियत अन्य सभी प्रकरणों के लिये तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं।
जनपद न्यायाधीश ने बताया कि विभिन्न न्यायालयों में लंबित जमानत प्रार्थनापत्र/अत्यावश्यक प्रार्थनापत्रों एवं उच्च न्यायालय अथवा उच्चतम न्यायालय द्वारा समयबद्ध अवधि में अथवा दिन प्रतिदिन के आधार पर निस्तारण के लिये आदेशित मामले लॉकडाउन के पश्चात न्यायालय खुलने पर प्रस्तुत किये जाएंगे। जिन्हें संबंधित न्यायालय पक्षकारों/अधिवक्ता की सहमति से तारीख दी जाएगी। लॉकडाउन अवधि में गिरफ्तार कर प्रस्तुत किए गए अभियुक्तों के रिमांड व जमानत का कार्य अवकाश की अवधि में अपनाई जा रही प्रक्रिया के तहत पूर्व की भांति रिमांड मजिस्ट्रेट द्वारा किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि सीआईएस स्थित वर्तमान तिथि पांच मई के लिये लॉकडाउन की वर्तमान अवधि के पश्चात सात जुलाई होगी। इसी प्रकार से आगे की तारीख दी गई है, जो निमभनवत हैं। 05-05-2020 के लिए 07-07-2020, 06.05.2020 के लिये 08.07.2020, 07.05.2020 के लिये 09.07.2020, 08.05.2020 के लिये 10.07.2020, 11.05.2020 के लिये 13.07.2020, 12.05.2020 के लिये 14.07.2020, 14.05.2020 के लिये 16.07.2020, 15.05.2020 के लिये 17.07.2020 16.05.2020 के लिये 18.07.2020।