फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh couple gave six kg lock to PM Modi

पीएम मोदी जन्मदिन: अलीगढ़ के दंपती ने सौंपा छह किलो का ताला, श्रीराम मंदिर के लिए भी बनाया है 400 किलो का ताला

Mon, 18 Sep 2023 03:12 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 18 Sep 2023 03:12 AM IST
सार

थाना क्वार्सी क्षेत्र के ज्वालापुरी गली नंबर पांच निवासी दंपती ने बताया कि अयोध्या के श्री राम मंदिर के लिए उन्होंने 400 किलोग्राम वजन का ताला तैयार किया है, जिसे वे मंदिर के लोकार्पण से पहले ही सौंपेंगे।

विज्ञापन
Aligarh couple gave six kg lock to PM Modi
प्रधानमंत्री को जन्मदिन पर अलीगढ़ का ताला भेंट करते सत्यप्रकाश शर्मा व रूकमणि शर्मा - फोटो : स्वयं

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर ताला कारीगर सत्यप्रकाश शर्मा एवं उनकी पत्नी रुक्मणि शर्मा ने रविवार को दिल्ली जाकर छह किलोग्राम का ताला भेंट किया। दंपती के पुत्र महेश शर्मा ने बताया कि प्रधानमंत्री से मुलाकात कर माता-पिता बेहद खुश हैं, क्योंकि उनका वर्षों पुराना सपना साकार हो गया है। प्रधानमंत्री ने उनके प्रयासों को सराहते हुए अलीगढ़ के ताले की तारीफ की। 

विज्ञापन


थाना क्वार्सी क्षेत्र के ज्वालापुरी गली नंबर पांच निवासी दंपती ने बताया कि अयोध्या के श्री राम मंदिर के लिए उन्होंने 400 किलोग्राम वजन का ताला तैयार किया है, जिसे वे मंदिर के लोकार्पण से पहले ही सौंपेंगे। पिछले दिनों अलीगढ़ पहुंचे श्रीराम जन्मभूमि न्यास ट्रस्ट के प्रमुख महंत नृत्य गोपालदास महाराज से भी उन्होंने मुलाकात कर आशीर्वाद लिया था। 
विज्ञापन


सांसद सतीश गौतम के नेतृत्व में दिल्ली पहुंचे दंपती ने पीएम मोदी से मुलाकात की तो बेहद भावुक हो गए। दंपती ने प्रधानमंत्री को बताया कि 400 किग्रा वजनी ताले की तीन फिट चार इंच लंबी चाभी 30 किलोग्राम की है। इसे बनाने में उनके रिश्तेदार शिवराज और उनके बच्चों ने भी मदद की है। ताले को और भव्य बनाने का कार्य किया जा रहा है। तैयार हो जाने पर भव्य रूप में दुनिया के सामने लाया जाएगा। इसमें श्रीराम एवं हनुमान की मूर्तियां भी लगेंगी। इसके बाद इस ताले को अयोध्या में भेंट किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed