फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Corona positive's name hid after taking bribe, three data operators stranded

अलीगढ़ : रिश्वत लेकर कोरोना पॉजिटिव का नाम छिपाया, तीन डाटा आपरेटर फंसे

Wed, 12 Aug 2020 01:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Corona positive's name hid after taking bribe, three data operators stranded
दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय में जांच करते एसीएम द्रितीय रंजीत सिंह। - फोटो : CITY OFFICE
स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना काल को भ्रष्टाचार के अवसर में तब्दील कर दिया है। यहां तैनात डाटा आपरेटर सैंपल लेते समय लोगों से रिश्वत लेकर उनका नाम-पता, मोबाइल नंबर गलत दर्ज कर रहे हैं। एसीएम-2 रंजीत सिंह ने दीनदयाल संयुक्त चिकित्सालय में तैनात डाटा ऑपरेटरों द्वारा एक सराफ पुत्र के सैंपल के समय रिकार्ड में गड़बड़ी करने का खुलासा किया है। तीन ऑपरेटरों का एक माह का वेतन रोक दिया गया है। उनको नोटिस भी दिए गए हैं। इस कार्रवाई से स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई है।
विज्ञापन

मामला मीनाक्षी पुल के पास ज्वेलरी की दुकान चलाने वाले एक सराफ परिवार का है। परिवार प्रयाग मिल कंपाउंड का रहने वाला है। सराफ व उनकी पत्नी और एक बेटे का चार अगस्त को दीनदयाल अस्पताल में एंटीजन टेस्ट हुआ था। इस टेस्ट में पति और पत्नी संक्रमित पाए गए, जबकि बेटा निगेटिव पाया गया। इस पर दंपती को होम आइसोलेट करते हुए बेटे का आरटीपीसीआर जांच के लिए सैंपल भेजा गया। सात अगस्त को आई रिपोर्ट में वह संक्रमित मिला। बताते हैं कि इस पर प्रशासन ने दर्ज रिकार्ड के आधार पर उसे तलाश करने की कोशिश की। लेकिन रिकार्ड में लिखा मोबाइल नंबर बंद जाने लगा। पते पर भी उस नाम का व्यक्ति नहीं मिला। डीएम के आदेश पर एसीएम-2 रंजीत सिंह ने जांच शुरू कर दी। इससे डाटा ऑपरेटर घबरा गए और रिकार्ड में युवक का नाम सही कर दिया। 10 अगस्त को युवक को पकड़ लिया गया। युवक से पूछताछ में खुलासा हुआ कि पिता ने डाटा ऑपरेटर्स से उसका नाम गलत अंकित करा दिया था। रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उसे नानी के घर भेज दिया गया था।
विज्ञापन

एसीएम-2 के मुताबिक आरोपी डाटा ऑपरेटर शिवम, रवि और तरुण का एक माह का वेतन रोका गया है। इन्होंने रुपये लेकर यह सब किया है। मामला बेहद गंभीर है। इनको नोटिस दिए गए हैं। तीनों संविदा पर तैनात हैं। इनके साथ ही दो लैब टेक्नीशियन पुष्पेंद्र और उमर को भी नाम-पता, मोबाइल नंबर दर्ज करने में लापरवाही पूर्वक कार्य करते पाया है। इनके खिलाफ रिश्वत जैसी बात सामने नहीं आने पर चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed