फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Congress should first learn to unite itself and family, then connect the country

Aligarh: दिनेश शर्मा बोले, 'कांग्रेस पहले खुद को और परिवार को जोड़ना सीखे, तब देश जोड़े'

Mon, 26 Sep 2022 12:37 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Mon, 26 Sep 2022 12:37 AM IST
सार

प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने के लिए अलीगढ़ आए थे। इसी दौरान उन्होंने विपक्षी दलों पर जमकर हमला बोला।

विज्ञापन
Aligarh: Congress should first learn to unite itself and family, then connect the country
पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि जो कांग्रेस देश को जोड़ने की बात कह रही है, वह खुद को और उसके नेता अपने परिवार को तो जोड़ नहीं पा रहे। वे पहले सही तरीके से कांग्रेस को और अपने परिवार को जोड़ें, तब देश जोड़ने की बात कहें। इसी तरह उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर टिप्पणी करते हुए कहा कि वह पहले अपने परिवार और पार्टी के लोगों को सम्मान देना सीखें, तब दूसरे दल के विषय में टिप्पणी करें। डॉ. दिनेश शर्मा ने रविवार को यहां ये बातें मीडिया से बातचीत में कहीं।

विज्ञापन


वह पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने के लिए अलीगढ़ आए थे। डॉ. दिनेश शर्मा ने आजम खां पर विद्वेषपूर्ण कार्रवाई करने संबंधी अखिलेश यादव के आरोपों को नकारते हुए कहा कि भाजपा किसी के साथ विद्वेष या भेदभाव नहीं करती। अखिलेश यादव को पहले अपने परिवार और पार्टी के लोगों को सम्मान देना सीखना होगा। तब दूसरों पर टिप्पणी करें।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश में भाजपा नरेंद्र मोदी व योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में सेवा में तत्पर है। कांग्रेस की देश जोड़ो यात्रा पर उन्होंने कहा कि ये परिवार जोड़ो कार्यक्रम है, मगर इस परिवार जोड़ने का कार्यक्रम सही तरह से नहीं चल पा रहा। कांग्रेसी पार्टी को जोड़ नहीं पा रहे, वह देश को क्या जोड़ पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिग्विजय सिंह द्वारा भाजपा-जनसंघ पर टिप्पणी पर कहा कि वे ऐसे सद्पुरुष रहे हैं, जिनके मानसिक संतुलन का समय-समय पर उपचार होता रहता है। कभी उनकी पराजय के रूप में, कभी उनकी पार्टी द्वारा दरकिनार करने के रूप में, कभी पारिवारिक रूप में होता रहता है। दिग्विजय सिंह को वर्तमान राजनीति में कोई गंभीरता से नहीं लेता है, मेरा मानना है कि दिग्विजय सिंह को भाजपा और जनसंघ को अच्छी तरह जानने की जरूरत है।


इस दौरान वह बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर भी हमलावर हुए। उन्होंने कहा कि बिहार आज जंगलराज की तरफ बढ़ रहा है। नीतीश कुमार का जनाधार समाप्त हो गया है। वह अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहे हैं और वह लालू यादव के तिलिस्म में फंस कर निकलने से पूर्व ही राजनीति में शून्य की तरफ बढ़ रहे हैं। उनके राजनीतिक जीवन का सूर्यास्त संभव है। अगर वे उत्तर प्रदेश में आते हैं तो उन्हें अपने जीवन की सबसे बड़ी हार का सामना करना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed