फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Congress raging over price hike in petrol and diesel

अलीगढ़ : पेट्रोल और डीजल में मूल्य वृद्धि पर भड़के कांग्रेसी

Tue, 09 Jun 2020 08:06 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2020 08:06 PM IST
विज्ञापन
Aligarh: Congress raging over price hike in petrol and diesel
मैरिस रोड़ धर्मपुर कोर्टयार्ड में विरोध प्रदर्शन करते कांग्रेसी। - फोटो : CITY OFFICE
पेट्रोल और डीजल में की गई मूल्य वृद्धि के विरोध में कांग्रेसियों का आक्रोश सड़क पर उतर आया। कांग्रेसियों ने मैरिस रोड स्थित धरमपुर कोर्टयार्ड में विरोध प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार का पुतला फूंक दिया।
विज्ञापन

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव विवेक बंसल के नेतृत्व में धर्मपुर कोर्टयार्ड के अंदर अपने निजी प्रांगण में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। विवेक बंसल ने कहा कि सरकार पेट्रोल-डीजल और अन्य पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों का फायदा देश की जनता को न देकर खुद अपना खजाना भर रही है। कोरोना काल में फैक्ट्रियां बंद हो जाने के कारण लोग बेरोजगार हो गए हैं। ऐसे समय में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि से जनता पर और अधिक भार पड़ेगा। माल परिवहन महंगा हो जाएगा, जिसके चलते खाद्यान्न व अन्य आवश्यक वस्तुएं और महंगी हो जाएंगी। उन्होंने मूल्य वृद्धि को तत्काल वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन

इस अवसर पर विजयलक्ष्मी सिंह, सीमा शर्मा, सोमवीर सिंह, शाहिद शेख अनिल सिंह चौहान, शाहिद खान, राजू पासवान, सागर सिंह तोमर, प्रदीप रावत, कैलाश बघेल, आनंद बघेल, हिमांशु दिनेश, बिजेंद्र सिंह बघेल, नितेश कुमार, मोहनलाल पप्पू, राजेश कुमार आर्य, पप्पू आजाद, उमेश अग्रवाल, पिंकू बघेल, रामेश्वर दयाल सविता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed