फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Congress agitated over black marketing of urea, demonstrated

अलीगढ़ : यूरिया की कालाबाजारी पर कांग्रेसी भड़के, किया प्रदर्शन

Sat, 22 Aug 2020 01:45 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Congress agitated over black marketing of urea, demonstrated
यूरिया की कालाबाजारी को लेकर ज्ञापन सौंपते कांग्रेसी। - फोटो : CITY OFFICE
यूरिया का अभाव और कालाबाजारी को लेकर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव विवेक बंसल के नेतृत्व में ब्लॉक धनीपुर के गांव ईकरी और पिखलौनी के किसानों ने धरना प्रदर्शन किया। साथ ही राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन अपर जिला कृषि अधिकारी महेश चंद शर्मा को दिया।
विज्ञापन

विवेक बंसल ने कहा कि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार के शासनकाल में यूरिया की जमकर कालाबाजारी हो रही है। खाद संयंत्रों से सहकारी समितियों को पर्याप्त यूरिया न देकर भाजपा के चहेते जमाखोरों को प्रचुर मात्रा में यूरिया दी जा रही है, जोकि उसे मनमाने भाव से बेच रहे हैं। एक तरफ़ किसान एक एक बोरी यूरिया के लिये तरस रहे हैं, दूसरी ओर चहेते लोगों को पांच पांच टन यूरिया दिया जा रहा है। वर्तमान समय में किसानों का भारी उत्पीड़न हो रहा है। इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक युवा नेता कुं. कृष्णप्रताप सिंह, चौ. वेदवीर सिंह पूर्व प्रधान, सुशील कुमार पूर्व प्रधान ईकरी, पप्पू लोधी पूर्व प्रधान पिख्लौनी, अर्जुन दिवाकर, कपिल, सिंह, विनोद बघेल, अनिल सिंह चौहान, ठाकुर सोमवीर सिंह, शाहिद खान, हिमांशु, दिनेश, प्रदीप रावत, बिजेंद्र सिंह बघेल, आनंद बघेल, एमएल पापा, सागर सिंह तोमर, उमेश अग्रवाल, हेमप्रकाश सैनी, पिंकू बघेल, रामेश्वर दयाल सविता, कामेश जाटव, श्याम शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

इधर, महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष परवेज अहमद के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करते हुए राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट विनीत कुमार सिंह को सौंपा गया। ज्ञापन में कहा है कि उत्तर प्रदेश में किसानों को यूरिया की भारी किल्लत हो रही है। यह स्थिति ऐसे वक्त में उत्पन्न हुई है, जब धान के लिए यूरिया की सर्वाधिक आवश्यकता है। सहकारी समितियों में यूरिया की कमी के कारण किसानों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यूरिया की कमी को सरकार गंभीरता से नहीं ले रही है। इस मौके पर मो. पुतन गाजी, अरविंद शर्मा एम एल पापा, हेम प्रकाश सैनी, दीपक भारद्वाज, सबा शेरवानी, सुनीता, सविता, मुकेश गुप्ता, मो. सिराज गाजी, रवि जादौन, मुन्नालाल राही, जितेंद्र सिंह जीतू, इरशाद सलीम, मो. रिहान आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed