फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Competition for corona vaccination among youth

अलीगढ़ : युवाओं में कोरोना टीकाकरण की मची होड़

Sat, 15 May 2021 12:25 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 15 May 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Competition for corona vaccination among youth
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

जहां एक ओर कोरोना टीकाकरण को लेकर तमाम भ्रांतियां फैल रही हैं, वही दूसरी ओर युवाओं में टीका लगवाने की होड़ मची हुई है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पिछले रविवार को टीकाकरण साइट खुलते ही मात्र तीन घंटे के अंदर पूरे सप्ताह के स्लॉट बुक हो गए। टीकाकरण की शुरुआत हुए पांच दिन गुजर जाने के बाद भी आलम यह है कि स्लॉट बुक होने के बाद 5 दिन बाद टीकाकरण का नंबर आ रहा है।
जिले में 18 से 44 वर्ष तक के युवाओं का टीकाकरण सोमवार से शुरू हुआ था। इसके लिए आरोग्य सेतु एप की साइट रविवार को खोली गई। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार साइट खुलने के तीन घंटे के अंदर इस पूरे सप्ताह के स्लॉट बुक हो गए। बताते चलें कि शासन द्वारा 22000 टीके भेजे जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने जिले में मोहन लाल गौतम महिला चिकित्सालय, दीन दयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय, जेएन मेडिकल कॉलेज समेत जिले के 26 अस्पतालों में प्रतिदिन 3300 टीके लगाने का लक्ष्य रखा है। इसके सापेक्ष प्रतिदिन 2800 से अधिक टीके लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कोविड वैक्सीन लगवाने वाले विशाल देशभक्त ने बताया कि जब से सरकार ने 18 प्लस युवाओं को वैक्सीन लगाने के आदेश दिए हैं, तब से टीकाकरण की रफ्तार बढ़ गई है। विशेष रूप से युवाओं में टीकाकरण को लेकर एक अलग ही उत्साह देखने को मिल रहा है। साइट पर पंजीकरण के कई दिनों के बाद ऑनलाइन वैक्सीन लगाने का स्लॉट बुक हो रहे हैं। कई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तो स्लॉट खाली ही नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ लोग वैक्सीन लगवाने के लिए दूर-दूर ग्रामीण क्षेत्रों में जा रहे हैं और कुछ लोग समय का इंतजार कर रहे हैं। ज्यादातर लोगों को एक हफ्ते बाद का समय मिल रहा है। उन्होंने भी रविवार को पंजीकरण कराया था। उन्हें शुक्रवार का स्लॉट मिला। इसके बाद उन्होंने नगला कलार के शहरी स्वास्थ्य सामुदायिक केंद्र पर वैक्सीन लगवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed