{"_id":"6a1c00f7d94b44709602a074","slug":"aligarh-cmo-dr-neeraj-tyagi-transferred-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: सीएमओ डॉ नीरज त्यागी का हुआ तबादला, डॉ रामनाथ सिंह होंगे अलीगढ़ के नए मुख्य चिकित्सा अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: सीएमओ डॉ नीरज त्यागी का हुआ तबादला, डॉ रामनाथ सिंह होंगे अलीगढ़ के नए मुख्य चिकित्सा अधिकारी
Sun, 31 May 2026 03:06 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Sun, 31 May 2026 03:06 PM IST
सार
यूपी शासन के चिकित्सा अनुभाग 2 से विशेष सचिव रवि रंजन ने ने 31 मई को तबादला आदेश जारी किया है। दोनों ही अधिकारियों को तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के आदेश हुए हैं।
विज्ञापन
तबादला आदेश
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
अधिकारियों की तबादला एक्सप्रेस जारी है। अलीगढ़ के सीएमओ डॉ नीरज त्यागी का भी तबादला हो गया। डॉ रामनाथ सिंह अब नए सीएमओ होंगे। उन्हें तत्काल कार्यभार ग्रहण करने का आदेश हुआ है।
विज्ञापन
यूपी शासन के चिकित्सा अनुभाग 2 से विशेष सचिव रवि रंजन ने ने 31 मई को तबादला आदेश जारी किया है। जिसके अनुसार अलीगढ़ के सीएमओ पद पर तैनात डॉ नीरज त्यागी को आगरा में संयुक्त निदेशक बनाया गया है। उनकी जगह कानपुर के अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ रामनाथ सिंह को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
दोनों ही अधिकारियों को तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के आदेश हुए हैं। डॉ नीरज त्यागी का जनवरी 2022 में गौतमबुद्ध नगर में एसीएमओ से अलीगढ़ के लिए सीएमओ बतौर प्रमोशन हुआ था। चार साल तक अलीगढ़ में उन्होंने काम देखा।
विज्ञापन